वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने फलदार पौधे रोपे हल्द्वानी के मेडिकल कालेज परिसर में

हल्द्वानी  – प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने राजकीय मेडिकल कालेज सुशील तिवारी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर फलदार व छायादार पौधे रोपित किये।
आयोजित कार्यक्रमों में अपने सम्बोधन मे मंत्री श्री पंत ने कहा कि जिस तरह हम अपनी फसल को हरा-भरा व फसल परिपूर्ण होने की कामना करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ अपनी धरा को हरा भरा करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण करते आ रहे हैं श्री प्रकाश पंत ने कहा कि सरकार द्वारा पूरे माह राज्य के भिन्न-भिन्न स्थानों में वृक्षारोपण करने की अपील की गई है उन्होंने बताया कि जल संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों का रोपण होना अति आवश्यक है इसलिए यह प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह वृक्षारोपण कर अपनी धरती को हरा-भरा बनाने में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। उन्होनेे इस अवसर पर मेडिकल कालेज एवं नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राओं साथ मिलकर पौधारोपण किया इस दौरान उन्होंने नीम,बेल,आम आदि के पौधों का रोपण किया।


इस अवसर पर प्राचार्य डा0 सीपी भैसोड़ा, डा0 आशुतोष पंत, हरिमोहन उपाध्याय, डा0 कैलाश पाण्डे, डा0 भावना श्रीवास्तव, डा0 उमेश, डा0 अरूण जोशी, डा0 एके सिह, जनसम्पर्क अधिकारी आलोक उप्रेती, इंजीनियर पंकज बोरा, सुशील सिह नेगी, पूरन पाण्डे के अलावा मेडिकल कालेज व नर्सिंग कालेज के छात्र, छात्रायें मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।