महाराजा अग्रसेन के सिद्धान्त “एक ईंट- एक रुपया” को अपनाकर सभी वर्गों के उत्थान को दृढ़संकल्पित है अग्रवाल समाज महासभा : विकास गर्ग

(सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा)

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जिस नारे “सबका साथ-सबका विकास” को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया, उसी भावना के साथ अग्रोहा धाम के सम्राट महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य में ‘एक ईंट-एक रुपया’ की नीति को अपनाया था जिसके तहत राज्य में आकर बसने वाले हर व्यक्ति को प्रत्येक घर से सहयोग हेतु एक ईंट व एक रुपया दिया जाता था। उनके राज्य में एक लाख परिवार रहते थे जिससे नवागन्तुक व्यक्ति एक ही दिन में एक लाख रुपया व एक लाख ईंट का स्वामी बन जाता था।
उक्त उदगार व्यक्त करते हुए अग्रवाल समाज महासभा (रजि0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने बताया कि उनकी संस्था इसी ध्येय वाक्य के साथ सभी वर्गों के उत्थान के लिये दृढ़संकल्पित है। सूर्य जागरण से एक भेंट वार्ता में श्री गर्ग ने बताया कि अग्रवाल समाज महासभा का देश के दस राज्यों एवं दो केन्द्र शासित प्रदेशों में गठन किया जा चुका है।

– उत्तरप्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड में कार्यकारिणी का विस्तार
श्री गर्ग ने बताया कि हाल ही में संगठन में ऐसे उत्साही लोगों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गये हैं जो समाज के लोगों के मध्य सेवाभाव से काम करना चाहते हैं। ऐसी ही कुछ प्रमुख नियुक्तियों में गाजियाबाद के अजय गोयल को उ0प्र0 का प्रदेश उपाध्यक्ष, सुधीर सिंघल को दिल्ली के साकेत का जिलाध्यक्ष, मेरठ की जिला युवा शाखा के लिये प्रखर गोयल को जिलाध्यक्ष, आकाश गोयल, आशीष गोयल, नितिन मिततल सभी को जिला उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष पद पर अक्षत गुप्ता का चयन किया गया है। इसी प्रकार उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून की जनपद इकाई में विकास गुप्ता को अध्यक्ष, अंकुर गुप्ता को उपाध्यक्ष, रमन अग्रवाल को उपाध्यक्ष, कपिल अग्रवाल को सचिव, मनीष गोयल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।

-विवाह योग्य वर-वधू हेतु पत्रिका का प्रकाशन शीघ्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गर्ग ने बताया कि उनके संगठन का प्रयास है कि अग्रवाल समाज के विवाह योग्य वर-वधुओं के रिश्तों के लिये अभिभावकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाये। इस हेतु महासभा द्वारा दो ग्रुप संचालित किये जा रहे हैं। साथ ही एकत्रित बायडाटाओं को संकलित कर एक पत्रिका का प्रकाशन कराये जाने की योजना है। इस हेतु राष्ट्रीय महासचिव मेहर चन्द्र सिंघल, जनपद शामली (उ0प्र0) के अध्यक्ष कमल बंसल सहित शामली की कार्यकारिणी विशेष बधाई के पात्र हैं जो इस सम्बन्ध में सार्थक प्रयास में जुटे हैं।

-अग्रवाल रत्न की उपाधि से विभूषित कर अभिनन्दन किया गया विकास गर्ग का
पिछले दिनों उ0प्र0 के दौरे के दौरान शामली जनपद इकाई द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग को ‘‘अग्रवाल रत्न’’ की उपाधि से पगड़ी पहना कर विभूषित किया गया व उनका अभिनन्दन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।