महामहिम के के पॅाल की पहल पर पांच दिवसीय टापर्स कॅानक्लेव कल 6 अगस्त से

देहरादून। सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ रामन ने बताया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राजभवन देहरादून में दिनांक 06 अगस्त से 10 अगस्त, 2018 तक ‘टापर्स काॅनक्लेव’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष काॅनक्लेव के उद्घाटन सत्र (06 अगस्त, 2018) को मुख्य वक्ता के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित इसरो के वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो0 ए0एस0 किरन कुमार, तथा समापन सत्र (10 अगस्त, 2018)को इण्टर यूनिवर्सिटी सेण्टर फाॅर एस्ट्रोनाॅमी एण्ड एस्ट्रोफिजिक्स के पद्म विभूषण प्रो0 जे0वी0नार्लीकर सम्बोधित करेंगे। उद्घाटन एवं समापन सत्रों में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी शिरकत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि टापर्स काॅनक्लेव राज्यपाल डाॅ0 कृष्ण कांत पाल की पहल पर वर्ष 2015 से आयोजित किया जाता रहा है। उक्त काॅनक्लेव में प्रत्येक राज्य विश्वविद्यालय से दो-दो टापर्स छात्र-छात्राओं को पांच दिवसीय संगोष्ठी में आमंत्रित किया गया है। छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त गणमान्य शिक्षाविदों, सभी कुलपतियों तथा अन्य विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा। इस काॅनक्लेव का मुख्य उद्देश्य राज्य विश्वविद्यालयों के टापर्स को सम्मानित करने के साथ ही उनके शैक्षिक एवं वैचारिक उन्नयन हेतु मंच उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन सत्र में प्रो ए.एस.किरन कुमार द्वारा ‘‘राष्ट्र के विकास में वैज्ञानिक एवं तकनीकि शोध की भूमिका’’ विषय पर व्याख्यान दिया जायेगा।
काॅनक्लेव में विभिन्न सत्रों में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मे.ज.(से.नि)आनंद सिंह रावत, हेस्को के डाॅ0 अनिल जोशी, एफ.आर.आई की निदेशक डाॅ0 सविता, यूकोस्ट के महानिदेशक डाॅ0 राजेन्द्र डोभाल, डाॅ0 दुर्गेश पंत सहित विभिन्न विषय विशेषज्ञों एवं शिक्षाविदों द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान तथा चर्चा-परिचर्चा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।