मीडिया सेंटर हल्द्वानी में हुई सराहनीय पहल,पत्रकारों संग हुआ सामूहिक ध्वजारोहण

हल्द्वानी – देश का 72वां स्वाधीनता दिवस मीडिया सेन्टर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा एवं मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट तथा पत्रकार बन्धुओें के साथ सामुहिक रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी मे अपने सम्बोधन में श्री मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में पत्रकारों की लेखनी, समाचार पत्रों, लेखकों एवं कवियों का भी सराहनीय योगदान रहा है। उन्होने इस अवसर पर सभी को स्वतन्त्रा दिवस की शुभकामनायें दी।
अपने सम्बोधन मे मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय विष्ट ने कहा कि हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है, जहाँ धर्म की आजादी के साथ ही विकास की पूर्ण स्वतन्त्रता है। शहीदों को नमन करते हुए उन्होनें कहा कि हमें देश की आजादी के तमाम शहीदों एवं स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों के सपनों के अनुरूप सबल, विकसित एवं सशक्त भारत का निर्माण करना है।
युवा पत्रकार उवेस सिद्विकी ने देश भक्ति पर आधारित एक नज्म प्रस्तुत की। उन्होने वतन पर मिटने वालो पर चढे वो फूल हो जाऊं, गढे़ दुश्मन के सीनों मे वो त्रिशूल हो जाऊ पर सभी ने युवा पत्रकार की तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम में पत्रकार भगवान सिह गंगोला, जसवन्त पुरी, सुरेश पाठक, कुलदीप रौतेला, राजेश सरकार, हर्ष, योगेश शर्मा, गुरमीत सिह, नावेद, सचिन जोशी, अंकित साह, उमेश तिवारी,हनी उपाध्याय, पंकज अग्रवाल, देवेन्द्र मेहरा, श्याम जोशी, भाष्कर कबडवाल, पंकज सक्सेना, संजय स्वार, प्रमोद बमेटा, भुवन प्रसाद के अलावा एमसी जोशी, आनसिह, भुवन चन्द्र, अमित कुमार के अलावा अनेको पत्रकार बन्धु उपस्थित थे। संचालन पत्रकार पंकज वाष्र्णेय द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।