अभ्युदय वात्सल्यम की सराहनीय पहल,स्वाधीनता दिवस पर आयोजित किया रक्त दान शिविर

देहरादून /कोटद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विगत कुछ दिन पूर्व कश्मीर हमले में शहिद हुए कोटद्वार (पौड़ी )के अमर बलिदानी शहीद मंदीप सिंह रावत को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन सामाजिक संस्था अभ्युदय वात्सल्यम (अध्यक्ष , गार्गी मिश्रा) के बैनर तले विहिप रक्तदान जीवनदानसमूह द्वारा स्थानीय ब्लड बैंक संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में किया गया।

उक्त शिविर में अतिथि वैभव सिंह जी ड़ीएफओ कोटद्वार, जे आर जोशी जी पुलिसक्षेत्राधिकारी, डॉ आई एस सामंत जी मुख्य चिकित्साधिकारी, अभिलाषा भारद्वाज जी बलूनी क्लासेज, योगम्बर सिंह रावत अध्यक्ष गढ़वाल सभा कोटद्वार, आप सभी ने आज के विशेष दिन में और इतना अस्त व्यस्त कार्यक्रमों के बीच अपनी उपस्थिति बनाए रखें और पूरा समय दिया उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं है

आज के इस सफल आयोजन के लिए संस्था की अध्यक्ष श्रीमती गार्गी मिश्रा के मार्गदर्शन मे उनके प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित करूणा देवरानी, आशा थपलियाल, आशा मधवाल, शोभा खंतवाल ,मोनिका जदली, अंजली कोटनाला, शोभा रावत, वंदना थपलियाल, आशा रावत, विपिन कुमार फूल, नवनीत थपलियाल ,अमित शर्मा ,सुमित सिंघल, दलजीत सिंह, संदीप वर्मा नामदेव, सुनील सैनी, जितेन्द्र गोस्वामी जीतू, अभिषेक जैन उपस्थित रहे… सभी सहयोगी एवं प्रतिभागियों का श्रीमती गार्गी मिश्रा द्वारा दिल से आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।