अटल जी के निधन के शोक मे तीज महोत्सव का कायक्रम निरस्त किया उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल सभा ने

देहरादून- पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के देहावसान से हुए शोक के कारण संस्था का दि019 अगस्त को होने वाले तीज महोत्सव कार्यक्रम निरस्त किया गया। संस्था अध्यक्ष श्री नरेश मित्तल वरिष्ठ एडवोकेट ने बताया कि भारत के प्रणेता राष्ट्रकवि रचना कार, महानायक,विश्व को एक नई दिशा देने वाले सर्व मान्य लोकप्रिय राजनेता पूर्वप्रधानमंत्री श्रीअटलबिहारी वाजपेयी जी के देहावसान पर उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल सभा की आपात बैठक में गहरा शोक व्यक्त करते हुए रविवार दि0 19 अगस्त 2018 को नगर निगम सभागार में निर्धारित तीज महोत्सव आयोजन को निरस्त कर दिया गया। उन्होंने श्री वाजपेयी जी के विराट व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हे सदी का महानायक बताया। महासचिव पी डी गुप्ता तथा संगठन सचिव योगेश अग्रवाल ने श्रध्दांजलि देते हुए कहा कि जिसके लिए शब्द भी निःशब्द हैं, ऐसे महान व्यक्ति शरीर से हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह सब के दिलों में हमेशा जिन्दा रहेंगे । उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है । संस्था की आपात बैठक में श्री नरेश मित्तल, पी0डी0गुप्ता, योगेश अग्रवाल डा0पी0के0गोयल, हरिशंकर अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, रामकुमार तायल, गिरीश गर्ग, राजीव गुप्ता, बृजेश अग्रवाल, वाई पी अग्रवाल, आदेश गुप्ता, श्रीमती डेजी मित्तल, अनिता गर्ग, नेहा अग्रवाल, अर्चना सिंघल अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।