Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की 130 वीं वर्ष गांठ पर प्रतियोगिता का आयोजन

सहारनपुर/गंगोह- शोभित विश्वविद्यालय गंगोह मे महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की 130 वीं वर्ष गांठ…

दरोगा भर्ती के दर्जनों अभ्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा

शामली। दरोगा भर्ती के दर्जनों अभ्यार्थियों ने गत 15 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित लिखित…

क्रसमस त्यौहार के दिन को प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिन के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है: प्रीतम सिंह

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्नेहा पब्लिक स्कूल गोविन्दगढ़ में क्रिसमस के उपलक्ष में…

You may have missed