Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी 12 दिसम्बर को,हिलेरी क्लिंटन भाग लेने पहुंची उदयपुर

उदयपुर /मुम्बई–वर्ष 2018 की सबसे शाही शादी भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी…

लघु समाचार पत्रों के लिए खुशखबरी, सूचना विभाग शीघ्र जारी करेगा बड़ा विज्ञापन

देहरादून– लघु एवं मझोले अखबारों की उपेक्षा का दौर समाप्त होने के आसार बनने लगे…

कुमाऊ मन्डल मे संचालित दो करोड़ से अधिक की योजनाओं की हुई गहन समीक्षा

हल्द्वानी/देहरादून – सचिव मुख्यमंत्री एवं मंडलायुक्त श्री राजीव रौतेला ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार…

नागरिक सुरक्षा मे उत्कृष्ट कार्यों पर मुख्य वार्डन सतीश अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने सम्मान पत्र से नवाजा

देहरादून–सुप्रसिद्ध वास्तुकार, वरिष्ठ समाजसेवी सतीश अग्रवाल को नागरिक सुरक्षा के मुख्य वार्डन के रूप में…

You may have missed