Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

साहसिक पर्यटन पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक के आदेश पर सभी कानूनी पहुलुओ पर विचार करेगी सरकार: त्रिवेन्द्र रावत

देहरादून/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर…

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष की सराहनीय पहल, हर माह की 21 तारीख को विधानसभा परिसर में होगा योग

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया…

योग पर आधारित ई-बुक ” योग एवं योगा शक्ति” की डिजिटल प्रति राज्यपाल को भेंट की सहायक निदेशक मनोज श्रीवास्तव ने

देहरादून। गुरूवार को राजभवन में श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने राज्यपाल डाॅ0 कृष्ण कांत पाल को…

जिलाधिकारियो को चिकित्सालयों एवं विद्यालयो के निरीक्षण के निर्देश दिए मन्डलायुक्त ने

नैनीताल – मण्डलीय बैठक के दूसरे दिन आयुक्त कुमाऊ राजीव रौतेला द्वारा बुधवार को एलडीए सभागार…

इस बदली भाजपा को सबक सिखाना जरूरी, 2019 में 50 का आंकड़ा भी छूना नामुमकिन

(सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा) देहरादून। अयोध्या में राममंदिर, काश्मीर में धारा 370 के साथ-साथ तीसरे प्रमुख…

प्रधानमंत्री के योग दिवस पर देहरादून दौरे का इस प्रकार है कार्यक्रम

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंचेंगे देहरादून। प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट प्रोग्राम इस प्रकार है-…

योग दिवस की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप, रिहर्सल में डीएम-एसपी ने किया सभी को ब्रीफ

देहरादून। एफ. आर. आई. में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस…

उत्तराखंड के एक और जवान ने दी शहादत, नागा विद्रोहियों से मुकाबले में हुआ शहीद,मुख्यमंत्री ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नागालैण्ड के मोन जिले में संदिग्ध नागा विद्रोहियों के…

You may have missed