Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

एनर्जी सोल्युशन्स ब्राण्ड ‘अमेज़’ ने अपनी स्थिति को और मजबूत बनाया

बैंगलुरू/हरिद्वार। भारत में पावर बैकअप समाधानों के अग्रणी प्रदाता अमेज़ ने आज अपने एनर्जी समाधानों…

जेके सीमेंट लिमिटेड ने प्रयागराज में अपनी नई ग्राइंडिंग यूनिट की रखी आधारशिला

प्रयागराज: भारत के अग्रणी ग्रे सीमेंट निर्माता और दुनिया के सबसे बड़े व्हाइट सीमेंट निर्माताओं…

सावन का अंतिम सोमवारः हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के साथ निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा

चन्द्रयान- 3 की झांकी रही मुख्य आर्कषण का केन्द्र देहरादून। सावन के अंतिम सोवार को…

विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में प्रदेश की विभिन्न…

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने हरिद्वार में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी की मन की बात

देहरादून/हरिद्वार। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज हरिद्वार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ…

सीएम ने जेपी नड्डा के साथ ‘वसुधैव कुटुंबकम’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून/हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ रविवार को…

You may have missed