Main Story

देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये रखा जायेगा। इस अवधि में इन्हें प्रति दिन 300 रूपये प्रतिवादन या फिर अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। योग प्रशिक्षक के लिये अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिये आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल (तवरहंतचतंलंह.ना.हवअ.पद) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के उपरांत अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन  योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास भी कराया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स के माध्यम से योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

Editor's Picks

Trending Story

देहरादून के सैलाकुई में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति हुई स्थापित,विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने करायी प्राण प्रतिष्ठा

देहरादून।सेलाकुई, देहरादून में महाराजा अग्रसेन एवं माता लक्ष्मी जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम…

बिहारी महासभा ने 17 सितम्बर विश्वकर्मा दिवस पर अवकाश की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। बिहारी महासभा के अध्य्क्ष ,सचिव संयोजक और अन्य पदाधिकारियो ने आज मुख्य मंत्री से…

भगत दा ने दीपेन्द्र चौधरी जी के आवास पर पहुंच जताई शोक संवेदना

देहरादून /किच्छा। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद श्री भगत सिंह कोश्यारी ने सूचना महानिदेशक श्री दीपेंद्र…

दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान की गरिमा बनाये रखने हेतु अभिभावकों व मीडिया से सहयोग की अपील की प्रभारी निदेशक ने

देहरादून। एक पखवारे से अधिक समय से देहरादून में स्थापित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान…

जैव ईंधन वाले पहले विमान को फ्लैग आॅफ किया मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने

देहरादून – मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जैव ईंधन से…

28 अगस्त को पशुपालन मंत्री करेंगे महिला स्वरोजगारी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ती प्रथम बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

देहरादून – उत्तराखण्ड लाईवस्टाक डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी डाॅ.एम.एस.नयाल ने बताया कि उत्तराखण्ड लाईवस्टाक…

महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र चौधरी को मातृशोक,मुख्यमंत्री व अन्य ने किया शोक व्यक्त

देहरादून – मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सूचना महानिदेशक श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी की माता…

श्रमजीवी से जुड़े पत्रकारों के लिये कल्याण कोष एवं इंश्योरेन्स कराने जैसे मुद्दों पर हुए प्रस्ताव पारित

देहरादून। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से जुड़े पत्रकारों के कल्याणार्थ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर यूनियन की…

ड्रग्स के खिलाफ मिलकर लड़नी होगी लड़ाई: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

चंडीगढ़/देहरादून- मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चंडीगढ़ में ‘‘नशे के खिलाफ संयुक्त रणनीति’’ पर आयोजित…

You may have missed