28 अगस्त को पशुपालन मंत्री करेंगे महिला स्वरोजगारी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ती प्रथम बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

देहरादून – उत्तराखण्ड लाईवस्टाक डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी डाॅ.एम.एस.नयाल ने बताया कि उत्तराखण्ड लाईवस्टाक डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा महिला स्वरोजगारी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ती प्रथम बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलवार दिनांक 28 अगस्त 2018 को पूर्वाह्न 11 बजे श्रेष्ठ वेडिंग प्वांईट, मोथरोवाला, देहरादून में प्रदेश के पशुपालन मंत्री द्वारा किया जायेगा। इस प्रकार के प्रशिक्षण से पर्वतीय क्षेत्र के पशुपालकों को उनके द्वार पर कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए भी अनूठा उदाहरण प्रस्तुत होगा।
उन्होंने बताया कि इस 120 दिवसीय कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण बैच को प्रदेश में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के सौजन्य से प्रथम बार केवल महिला प्रशिक्षणार्थियों हेतु आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राज्य के विभिन्न जनपदों क्रमशः टिहरी, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा की लगभग 26 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। सम्बन्धित प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरान्त अपने-अपने जनपदों में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के चयनित विकासखण्डों में स्वरोजगारी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगी जिससे न केवल पर्वतीय आर्थिकी मजबूत होगी साथ ही शिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलम्बी एवं सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।