देहरादून के सैलाकुई में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति हुई स्थापित,विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने करायी प्राण प्रतिष्ठा

देहरादून।सेलाकुई, देहरादून में महाराजा अग्रसेन एवं माता लक्ष्मी जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल शामिल हुए।इस दौरान वैदिक रीति के अनुसार भगवान अग्रसेन जी एवं माता लक्ष्मी जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

इस मौक़े पर सहसपुर के स्थानीय विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर जी के नेतृत्व में झाझरा में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल जी का जोरदार स्वागत भी किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महाराजा अग्रसेन धार्मिक प्रवृत्ति के मालिक थे। धर्म में उनकी गहरी रूचि थी। वह परमात्मा में विश्वास रखते थे। इसलिए उन्होंने अपने जीवन में कई बार देवी लक्ष्मी जी से यह वरदान हासिल किया कि जब तक उनके कुल में लक्ष्मी देवी की आराधना होती रहेगी तब तक अग्रकुल धन-सम्पदा से खुशहाल रहेगा।

श्री अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि अग्रसेन महाराज ने अपने क्षेत्र में सच्चे समाजवाद की स्थापना हेतु नियम बनाया कि उनके नगर में बाहर से आकर बसने वाले व्यक्ति की सहायता के लिए नगर का प्रत्येक निवासी उसे 1 रुपया व 1 ईंट देगा जिससे आसानी से उसके लिए निवास स्थान व व्यापार का प्रबंध हो जाए।

सहसपुर के स्थानीय विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि अग्रसेन महाराज समाजवाद के प्रणेता, गणतंत्र के संस्थापक, अहिंसा के पुजारी व शांति के दूत थे।

महाराज अग्रसेन एवं श्री महालक्ष्मी माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुशील गुप्ता, हरिमोहन बंसल, विनोद कुमार अग्रवाल, संजय गर्ग, प्रवीण कुमार अग्रवाल,सुमित चौधरी, यशपाल नेगी, अनिल नौटियाल, नीरज ठाकुर, राहुल पुंडीर, राकेश पंडित, संदीप कुमार आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।