पतंजलि योगपीठ का 32वा व भारत स्वाभिमान का 18वा स्थापना दिवस आयोजित

देहरादून । सोमवार को कारगी चौक स्थित जे पी प्लाजा वेडिंग प्वाइंट में पुष्पा गुसाई की टीम द्वारा हवन किया गया। मुख्य अतिथि सुभाष भट्ट आनन्द सिंह रावत जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास जीतेंद्र सिंह मिया पूर्व जिला प्रभारीभारत स्वाभिमान न्यास द्वारा दीप प्रवजलन कर गीता बागड़ी की टीम द्वारा गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की तत्पश्चा गढ़वाली नृत्य, नटराज नृत्य व संगीतमय योग से पूरा पंडाल योग मय हो गया। कार्यक्रम में लीला पयाल के राजुला मालू शाही के गानों में सभी लोगो को झूमने में मजबूर कर दिया। नए योग शिक्षको को सर्टिफिकेट दिए गए जिसमें प्रथम स्थान विद्या नेगी, द्वितीय डिंपी सजवान, तृतीय हेमा मिश्रा रही, योग करते हुए अपनी योग्यता बढ़ाने वाले योग शादीकाये सुधा जखमोला, अंजू गौड़ आशा तोमर शिखा सजवान सुष्मिता रावत रजनी रमोला संजू गौड़ आदि अन्य 82 योग शिक्षको सम्मानित किया गया ।
लाइफ मेंबर पैटर्न मेंबर व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का स्वागत किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में बलवीर सिंह चौहान, घनश्याम काला रमेश डोंडियाल , आनंदी चन्द, कमला उपरेती, ओकेश चौहान, विनोद दत्ता, ममता रावत, रजनी रमोला, अनुज पुरोहित आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।