आयुष्मान योजना के उपचार को लेकर किसी भी तरह की भ्रम की स्थितियों से सावधान रहने की लोगों से की अपील

आयुष्मान को लेकर लाभार्थियों को किया जागरूक
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा विभिन्न सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में चलाया गया जागरूकता अभियान

देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से देहरादून जनपद के विभिन्न सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में आयुष्मान जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीज, उनके तीमारदार व ओपीडी में आए लोगों को आयुष्मान व एबीडीएम की विभिन्न जानकारियों से रूबरू कराया गया। साथ ही उन्होंने आयुष्मान योजना की जानकारियों से युक्त पंपलेट व अन्य प्रचार सामाग्री वितरित की गई।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी IAS के निर्देशों के अनुपालन में आयुष्मान योजना व आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की महत्वपूर्ण जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक आईईसी नवीन शुक्ला, नवीन चमोली व एबीडीएम के प्रणव शर्मा द्वारा राजधानी के विभिन्न सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया।
कार्यक्रम में आयुष्मान के प्रचार के साथ ही विशेषतौर पर 70 वर्ष या उससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए संचालित वय वंदना कार्ड के बारे में विस्तार से समझाया गया। जिन लोगों को आयुष्मान कार्ड नहीं बने उनसे कार्ड बनाने की अपील की गई। ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें योजना का लाभ मिल सके। साथ ही सड़क हादसे में घायल हुई पीड़ितों को डेढ लाख या एक सप्ताह तक जो भी पहले हो के तत्काल उपचार के बारे में जानकारियां दी गई।
एबीडीएम के तहत आभा आईडी के महत्व, स्वास्थ्य रिकार्ड का डिजिटलाइजेशन व स्कैन एंड शेयर की व्यवस्था के लाभ व किसी जानकारी, सुझाव शिकायत के निस्तारण के लिए जारी टोल फ्री नंबर के बारे में भी बताया गया।
इस मौके पर अस्पतालों में आयुष्मान योजना को लेकर मरीजों को भ्रमित करने वाले तत्वों से सावधान रहने की अपील करती व योजना की गुणवत्ता व सार्वभौमिकता युक्त प्रचार सामाग्री भी कार्यक्रम वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।