Main Story

देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये रखा जायेगा। इस अवधि में इन्हें प्रति दिन 300 रूपये प्रतिवादन या फिर अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। योग प्रशिक्षक के लिये अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिये आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल (तवरहंतचतंलंह.ना.हवअ.पद) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के उपरांत अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन  योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास भी कराया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स के माध्यम से योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

Editor's Picks

Trending Story

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कुमाऊ विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि से सम्मानित

नैनीताल। कुमाऊ विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में 248 उपाधियां प्रदान की गयी जिसमें कला संकाय…

मार्ग दुर्घटना में 11 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को श्री पूर्णागिरी(टनकपुर) के बिचई क्षेत्र में हुई…

मुख्यमंत्री का कुमांऊ दौरा 18 मई को ,कुमांऊ विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में करेंगे शिरकत

नैनीताल- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 18 मई शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे जीटीसी…

उत्तराखण्ड को वैश्विक पर्यटन पर उभारने की ठोस पहल, राज्य में 13 नये पर्यटन क्षेत्र विकसित करने का फैसला किया मंत्रि मण्डल ने

(सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा) देहरादून। उत्तराखण्ड के अनछुए प्राकृतिक सौन्दर्य को करीब से देखने वालों का…

देवभूमि यूनियन ने विजय जायसवाल एवं बी.डी.शर्मा की टीम पर फिर भरोसा जताया,चुने गए अध्यक्ष-महामंत्री

देहरादून। देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी, के आज हुए द्वितीय द्विवार्षिक चुनाव में पुनः विजय जायसवाल…

थराली विस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सभालेगे मोर्चा, 16 -19 मई तक करेंगे एक दर्जन से अधिक जनसभाएँ

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश…

मंजु शर्मा बनी आम आदमी पार्टी की दून इकाई की महिला शाखा की अध्यक्षा

देहरादून। आम आदमी पार्टी, देहरादून की ऋषिकेश कार्यकारणी की एक महत्वपूर्ण बैठक महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्षा…

You may have missed