अटल जी के अस्थिविसर्जन में मौजूद रहेंगे राजनाथ,अमित शाह ,योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज

देहरादून । पूर्वप्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन रविवार 19 अगस्त को हरिद्वार में हर की पौड़ी पर किया जाएगा । इस मौक़े पर अटल जी के परिवारजनों के अलावा भाजपा अध्यक्ष, केंद्रीय गृहमंत्री ,मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद ,मंत्री ,विधायक , बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व जनसमुदाय उपस्थित रहेगा ।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि पूर्वप्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को रविवार 19 अगस्त को हरिद्वार में हरकि पौड़ी पर गंगा जी में किया जाएगा । इसके लिए अटल जी की पुत्री श्रीमती नमिता व अन्य परिवार जनों के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ,केंद्रीय गृह मंत्री श्री राज नाथ सिंह ,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ,भाजपा राष्ट्रीय सह महामन्त्री संगठन श्री शिव प्रकाश ,भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री श्याम ज़ाजू , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट,उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश के मंत्री ,सांसद विधायक व अन्य नेता उपस्थित रहेंगे । साथ ही विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में आ रहे भाजपा कार्यकर्ता व लोग भी उपस्थित रहेंगे । आज मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र रावत ने हरिद्वार में बैठक की व तैयारियों की समीक्षा की । भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन श्री संजय कुमार व महामंत्री श्री नरेश बंसल संयोजन के लिए हरिद्वार में है।
डॉ भसीन ने बताया की अस्थिकलश को लेकर श्री अटल जी के परिवार जन ,भाजपा अध्यक्ष ,केंद्रीय गृह मंत्री श्री राज नाथ सिंह व अन्य नेता भारतीय वायु सेना के विशेष वायुयान से जोलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुँचेंगे और फिर सड़क मार्ग से हरिद्वार शांतिकुंज आएँगे । यहाँ श्रद्धांजलि दी जाएगी और फिर हर की पौड़ी के लिए प्रस्थान किया जाएगा । हर की पौड़ी पर भी श्रद्धांजलि के बाद अस्थि विसर्जन की क्रिया पूरी की जाएगी ।
प्रदेश महामंत्री संगठन श्री संजय कुमार ने कहा कि देहरादून की दिशा से आने वाले कार्यकर्ता प्रातः 9 बजे तक शांति कुंज पहुँच जाएँ जबकि रुड़की की दिशा से आने वाले कार्यकर्ता प्रातः 9 बजे तक हर की पौड़ी पहुँचे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।