शिक्षा मित्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिँह राणा का आमरण अनशन 15 वे दिन भी जारी,आप ने दिया समर्थन

देहरादून- आज आम आदमी पार्टी दारा शिक्षा निदेशालय में अपनी माँगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे शिक्षा मित्रों को अपना समर्थन दिया गया।
ज्ञात हो कि शिक्षामित्र क्रांतिकारी महासंघ उत्तराखंड (डीएलडी प्रशिक्षित) के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण सिंह राणा शिक्षा मित्रों की माँगों को पन्द्रह दिनों से आमरण अनशन पर हैं। उनके साथ अनीता कपसुड़ी व सुनीता राज भी तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठी हैं।
आज आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनशनकारी शिक्षा मित्रों से मिलकर उनकी माँगों को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

इस अवसर पर मध्यदून जिलाध्यक्ष विशाल चौधरी ने उपस्थित शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुये कहा कि हमें आपके द्वारा किये जा रहे आंदोलन का आज प्रात: ही संज्ञान मिला, तभी आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आपके सहयोग व समर्थन करने हेतु पहुंचा है। उन्होनें कहा कि राज्य आंदोलन में हमारी मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके संघर्ष के माध्यम से हमें एक पृथक राज्य मिला, लेकिन आज भाजपा सरकार व पूर्ववर्ती काँग्रेस सरकार के राजनेता हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष का उपहास उड़ा रहे हैं। एक तरफ आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे अतिथि शिक्षकों का वेतन दोगुना से भी ज्यादा कर रही है, वहीं उत्तराखण्ड सरकार पन्द्रह दिनों से आमरण अनशन पर भूखे-प्यासे बैठे शिक्षकों के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होनें कहा कि ये आंदोलन कोई भीख माँगने के लिये नही किया जा रहा, ये शिक्षा मित्रों का अधिकार है। यदि अधिकार माँगने से नहीं मिलता तो उसको छिन लिया जाता है। इस पूरे आंदोलन में आम आदमी पार्टी शिक्षा मित्रों के साथ लामबंद होने को तैयार है। आगे जो भी आंदोलन की रूपरेखा निर्धारित होगी हम उसका पूर्ण समर्थन करते हुये भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

“आप” प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया, जिला सचिव जितेन्द्र पंत व राजपुर विधानसभा सचिव रोहित कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।