सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद मे गठित करेगी सहकारी समिति : डा प्रवीण सिंह जादौन

लखनऊ। सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण माधवराव इनामदार के देश में मनाये गये जन्मशती समारोह के समापन अवसर पर सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ0 प्रवीण सिंह जादौन ने यू0पी0 प्रेस क्लब लखनऊ के सभागार में पत्रकार वार्ताकर प्रदेश में आयोजित हुये कार्यक्रमो की जानकारी दी । उन्होने बताया कि सहकारिता के क्षेत्र में संख्यात्मक व गुणात्मक विकास के उद्देश्य से कार्य करने हेतु सहकार भारती की स्थापना करने वाले वकील साहब लक्ष्मण माधवराव इनामदार का जन्म 21 सितम्बर 1917 को ग्राम खटास जिला सतारा महाराष्ट्र मे हुआ था। 1943 में इनामदार जी राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के गुजरात में प्रचारक बन गये। 1978 में इनामदार जी के मार्गदर्शन में स्व माधवराव गोडबोले की अध्यक्षता में सहकार भारती की स्थापना हुई। सहकार भारती द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अभिभावक व गुरु इनामदार जी की जन्मशती वर्ष का शुम्भारम्भ 21 सितम्बर 2017 को स्वंय मोदी जी ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में विशाल संख्या में पधारे कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर किया था। प्रदेश महामंत्री डॉ0 प्रवीण सिंह जादौन ने सहकार भारती के आगामी कार्यक्रमो के बारे मे बताया कि सहकार भारती का राष्ट्रीय प्रतिनिधि अधिवेशन श्रृष्टि रचयिता बृम्हा जी पुण्य भूमि पुष्कर जी में 22 व 23 दिसम्बर 2018 को होगा जिससे पूरे देश के सभी जिलो के प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे । सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद स्तर पर एक सहकारी समिति के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिससे ग्रामीण विकास में सहकारिता की मूल आवधारणा को मूर्त रुप दिया जा सके।
सहकार भारती की सभी जनपद इकाई की कार्यकारिणी 31 अक्टूबर 2018 तक गठित हो जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।