पंचतत्व मे विलीन हुए नारायण दत्त तिवारी, खास से लेकर आम तक शामिल हुए अंतिम यात्रा में

हल्द्वानी- विकास पुरूष पं0 नारायण दत्त तिवारी रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। स्व0 तिवारी का अन्तिम संस्कार वैदिक रीति रिवाजों के साथ चित्रशिला घाट रानीबाग मे किया गया। उनकी शव यात्रा में हजारों लोगो का हुजूम उमड़ा। बडी संख्या मे हजारों लोगों के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियो ंके अलावा उत्तराखण्ड एवं उत्तरप्रदेश से आये लोगों ने सर्किट हाउस पहुचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुये श्रद्वांजलि दी गई।
जब तक सूरज चांद रहेगा एनडी तेरा नाम रहेगा। उद्घोष के साथ सर्किट हाउस से चित्रशिला घाट तक शव यात्रा आयोजित हुई। पुष्प वर्षा एवं नारों के साथ स्व0 तिवारी का शव चित्रशिला घाट पहुचा। जहां पर उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी द्वारा मुखाग्नि दी गई। घाट एवं सर्किट हाउस पहुचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत, अध्यक्ष विधानसभा प्रेम चन्द्र अग्रवाल,केन्द्रीय कपडा राज्यमंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट,पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डा0 रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिह कोश्यारी, वित्तमंत्री प्रकाश पंत, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य,कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, सहकारिता मंत्री डा0 धनसिह रावत, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा मौजूद विधायकों के साथ ही नेता प्रतिपक्ष डा0 श्रीमती इन्दिरा हृदयेश द्वारा श्रंद्वासुमन अर्पित किये गये।
अन्तिम संस्कार के दौरान पुलिस जवानों द्वारा मातमी धुन बजाई गयी तथा बन्दूकों की सलामी भी दी गई। स्व0 तिवारी का अन्तिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अपने श्रद्वासुमन अर्पित करते हुये प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने कहा कि पं0 नारायण दत्त तिवारी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करते थे। विकसित राष्ट्र तथा उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड मे किये गये उनके विकास कार्यो एव उनको को युगाें-युगों तक याद किया जायेगा। स्व0 तिवारी द्वारा प्रदेश मे जो विकास कार्य किये गये है। उनको वर्तमान सरकार और आगे तक लेकर जायेगी। उन्होने कहा कि स्व0 तिवारी एक सर्वमान्य नेता के साथ ही राजनीति के भीष्म पितामह के रूप मे हमेशा याद किये जायेगें। अपने सम्बोधन मे अध्यक्ष विधानसभा प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि स्व0 तिवारी राजनैतिक गुरू थे उनके निधन से प्रदेश राष्ट्र व समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नही है। अपने सम्बोधन मे प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भटट ने कहा कि उन्होने राजनीति में रहकर केवल विकास पथ पर ही चलकर दिखाया और सभी राजनैतिक दलों को साथ लेकर विकास की जो गंगा बहाई वह अद्वितीय है। उन्होने कहा कि विधानसभा मे उन्होने विधायकों को अपना पक्ष रखने तथा वाकपटुता की गुर भी सिखाये। इस अवसर पर वित्तमंत्री प्रकाश पंत, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, उच्चशिक्षा मंत्री डा0 धनसिह रावत, महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या तथा नेता प्रतिपक्ष डा0 श्रीमती इन्दिरा हृदयेश द्वारा श्रद्वासुमन अर्पित करते हुये श्री तिवारी के साथ गुजारे गये वक्त तथा अनुभव साझा किये।
स्व0 तिवारी का पार्थिव शरीर प्रातः 9 बजे आम जनता के दर्शनार्थ सर्किट हाउस मे रखा गया । जहां बडी संख्या मे पहुचकर स्व0 तिवारी के चरण स्पर्श कर उनको श्रद्वांजलि दी। गमगीन माहौल में हर कोई स्व0 तिवारी के विकास कार्यो उनके व्यवहार, उनके विकास के लिए किये गये कार्यो की चर्चा कर रहे थे। एलईडी के माध्यम से पंडित तिवारी के व्यक्त्वि पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
अन्तिम संस्कार कार्यक्रम में स्व0 तिवारी की धर्मपत्नी डा0 उज्जला शर्मा तिवारी, पुत्रबधु अपूर्वा शुक्ला तिवारी पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक बंशीधर भगत, नवप्रभात, प्रीतम सिह, विधायक दीवान सिह विष्ट, नवीन दुम्का, संजीव आर्य, रामसिह कैडा, सौरभ बहुगुणा, पुष्कर धामी, राजेश शुक्ला, अध्यक्ष जिला पंचायत सुमित्रा प्रसाद, पूर्व विधायक हरीश चन्द्र दुर्गापाल, सरिता आर्या, पूर्व सासदं बलराज पासी,केसी सिह बाबा, प्रदीप टम्टा, रामप्रसाद टम्टा, जिलाध्यक्ष प्रदीप विष्ट, पीआरओ विजय विष्ट, पूर्व मेयर जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, अनिल कुमार डब्बू, मोहन पाल, आर्येन्द्र शर्मा, सुमित हृदयेश, केदार पलडिया, सतीश नैनवाल, राहुल छिमवाल, मतीन सिद्विकी, गणेश उपाध्याय, लईक अहमद, इन्दूमान, धीरेन्द्र प्रताप, चन्द्रकान्त तिपाठी, खष्टी विष्ट, हरेन्द्र लाडी, हेमन्त बगडवाल, एनबी गुणवन्त, हुकम सिह कुवर, विकास भगत, राजीव घई, दीपिका आत्रेय, विकल्प गुडिया, राजेन्द्र सिह नेगी, दीपक बलुटिया, किशोर उपाध्याय,चतुर सिह बोरा, हरेन्द्र बोरा, हेमवती नन्दन दुर्गापाल के अलावा आयुक्त कुमायू मण्डल राजीव रौतेला, आई जी पूरनसिह रावत, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी, अपर जिलाधिकारी हरवीर सिह, बीएल फिरमाल, सिटी मजिस्टेट पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज डा0 सीपी भैसोडा के अलावा बडी संख्या में दूरदराज से आये लोग, गणमान्य नागरिक,कलाकार, अधिवक्ता, मीडिया प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।