लोकसभा चुनावों हेतु बसपा ने बनाई ठोस रणनीति, राजेश जाटव व अन्य को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

(सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा)
झांसी/उरई। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में बुन्देलखण्ड क्षेत्र की सभी सीटें जीतने के इरादे से बहुजन समाज पार्टी ने ठोस रणनीति बनाते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर सर्वसहमति से पदाधिकारी घोषित किये हैं जिसमें जनपद जालौन में ठोस जनाधार रखने वाले रामशरण जाटव के यशस्वी पुत्र राजेश जाटव को जनपद जालौन का मण्डल इंचार्ज बनाया गया है।
गांधी भवन झांसी में गयाचरन दिनकर, लालाराम अहिरवार, सतीश चन्द्र जाटव, भूपेन्द्र आर्या, कन्हैयालाल कुशवाहा आदि वरिष्ठ बसपा नेताओं की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें लिये गये निर्णयों में सर्व सम्मति से राजेश जाटव व अली हैदर शहनशाह को जनपद जालौन का मण्डल जोन इंचार्ज, नरेन्द्र शर्मा को उरई विस प्रभारी, मोहित मौर्या को माधौगढ़ विस प्रभारी घोषित किया गया।

–राजेश जाटव का फूलमालाओं से भव्य स्वागत
बसपा जिलाध्यक्ष चै0 हीरालाल ने लोकसभा प्रभारी घनश्याम अनुरागी (पूर्व सांसद), पूर्व विधायक सन्तराम कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका उरई विजय चैधरी की मौजूदगी में झांसी में सम्पन्न बैठक में लिये गये इन फैसलों की घोषणा की, जिसके पश्चात राजेश जाटव ने अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात राजेश जाटव के समर्थकों ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।

बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है लक्ष्य: रामशरण जाटव
झांसी की बैठक में लिये गये फैसलों को पार्टी हित में बताते हुए दिग्गज राजनेता रामशरण जाटव ने सूर्य जागरण को बताया कि बसपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने संकल्प लिया है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में बुन्देलखण्ड की सभी सीटें जीत कर बहन मायावती को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।