हिमालय और गंगा हमारे माता-पिता के समान हैं, इनकी रक्षा का संकल्प लें : बेबी रानी मौर्य, राज्यपाल

देहरादून — देहरादून में पहली बार तीन दिवसीय 40 वे राष्ट्रीय जनसंपर्क समेलन का समापन बहुत ही भव्य तरीके के साथ हुआ। यह आयोजन पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन तीसरे दिन समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बेबी रानी मौर्य ने 25 राज्यों से आये विशेषज्ञों का देवभूमि में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हिमालय और गंगा हमारे लिए माता-पिता के समान है। हमें गंगा माता की रक्षा करनी चाहिए। उसे स्वच्छ रखना चाहिए हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने आस-पास की साफ सफाई करें व गंगा में गंदे कपड़े व सामान न डालें। तभी हमारी गंगा साफ हो सकती है। माननीय राज्यपाल ने कहा कि हिमालय में कई प्रकार की औषधियां प्राप्त होती है यदि हम हिमालय के बारे मे नही सोचेंगे तो हमें यह जड़ी बुटियों व औषधियों का खोना पड़ेगा।
विशिष्ट अतिथि प्रकाश पंत वित्त मंत्री उत्तराखण्ड सरकार ने भी सभी लोंगो को बधाई दी और कहा कि जनसंपर्क अधिकारी का कार्य अपने संस्थान या विभाग का प्रचार-प्रसार करना होता है और यह कार्य आप लोग बखूबी कर रहे हो।
40वीं राष्ट्रीय जनसंपर्क सम्मेलन के समापन पर राज्यपाल ने बैस्ट पीआरएसआई चैप्टर का अवार्ड अहमदाबाद को दिया गया। इसी कड़ी में कई पुरस्कार दिये गये। राज्यपाल द्वारा पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सभी सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
तीसरे दिन के पहले सत्र में पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने कहा कि हमारे राज्य में पर्यटन के हिसाब से अपार संभावनाऐं हैं। यहां चौपता, औली, जोशीमठ, चार धाम व अन्य कई प्रसिद्ध स्थान हैं जहां पर्यटक आकर आनन्द ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां स्कींईग की भी अपार संभावनाऐं हैं। हाइड्रो पावर की उत्पाद क्षमता भी उत्तराखण्ड में भी इसका उदाहरण टिहरी लेख के रूप में उपस्थित है। उन्होंने पीआरएसआई के विभिन्नि राज्यों से आये जनसंपर्क अधिकारियों को उत्तराखण्ड दोबारा आने का निमंत्रण दिया।
40वीं राष्ट्रीय जनसंपर्क सम्मेलन के समापन के अवसर पर यूकास्ट के निदेशक राजेन्द्र डोभाल ने इस सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी अतिथियों, गणमान्यों, प्रयोजकों का धन्यवाद किया।
40वीं राष्ट्रीय जनसंपर्क सम्मेलन के समापन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 अजीत पाठक, सचिव निवेदिता बैनर्जी, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल, उपाध्यक्ष अमरनाथ त्रिपाठी, सचिव अनिल सती, सह सचिव अमित पोखरियाल, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, देवीप्रसाद उनियाल, राकेश डोभाल, अनिल वर्मा, संजय सिंह, हेम प्रकाश, विकास कुमार, महेश खंखरियाल, नीरज, आलोक तोमर, मनोज गोविल सहित कई गणमान्य इस अधिवेशन में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।