दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर सुविधाओं की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया विकासनगर मे अनशन शुरू

देहरादून/विकासनगर–आम आदमी पार्टी की विकासनगर ईकाई द्वारा जनहित की माँगों को लेकर विकासनगर तहसील पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन व घरना दिया गया।
आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा पछवादून जिलाध्यक्ष संदीप दुबे के नेतृत्व में तत्संबंध में दिल्ली की आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को सुविधायें देने, श्रृद्धालुओं के लिये यमुना नदी पर घाट व मंदिर निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को संबोधित एक 12 सूत्रीय मांग-पत्र भी एसडीएम जीतेन्द्र कुमार को सौंपा गया।
“आप” नेताओं ने कहा कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा उक्त जनहित की माँगों पर समुचित निर्णय व कार्यवाही नहीं की गयी तो आम आदमी पार्टी क्षेत्र की जनता को साथ लेकर बड़ा जनान्दोलन छेड़ने पर बाध्य होगी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश संचालन समिति के पूर्व अघ्यक्ष नवीन पिरशाली, पूर्व अनुशासन समिति अध्यक्ष राव नसीम अहमद, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, पछवादून जिलाउपाध्यक्ष मनोज चौधरीे, विकासनगर विधानसभा अध्यक्ष गुलफाम अहमद, अन्नू, सतीश, उमेश, अर्जुन, आदिल, आमिर, मंजीत, चाँद, शमशेर सिंह, रहमान अहमद, मुकेश सैनी, नदीम, इवान, दीपक कुमार, इसरार सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।