NIBH मे दो दिवसीय गोष्ठी”अन्तर्निवेश” का सफल आयोजन, निदेशक नचिकेता राउत की सर्वत्र सराहना

देहरादून राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में दो दिवसीय संगोष्ठी”‘अन्तर्निवेश” नामक विषय पर सम्पन्न हुई। जिसमें संस्थान के निदेशक श्री नचिकेता राउत ने कवियों/सहभागियो को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनो का सशक्तिकरण बताया ,साथ ही समावेशन को इंगित, समर्थन या प्रस्तुत करने वाले विभिन्न कविताओं, दोहों, छंद, आशु रचनाओं, श्लोकों सहित अन्य काव्यात्मक रचनाओं का प्रस्तुतिकरण व संकलन था । इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न धर्मग्रंथों में दिव्यांगजन सशक्ति करण तथा समावेशन से जुड़े बिन्दुओं को संदर्भित करने का प्रयास किया जाना भी उद्देश्यित था। कार्यक्रम में हिन्दू धर्म साहित्य, इस्लाम के परिप्रेक्ष्य के साथ बाइबिल तथा गुरुग्रंथ साहिब के भी दिव्यांगजन सशक्तिकरण में भूमिका पर विचार किया गया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण पर 25 कविताओं का पाठ किया गया।
समारोह में श्री नचिकेता राउत, निदेशक ने भी भारतीय दर्शन की बेहतर समझ को दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए उपयोगी तथा व्यापक बताया।
कार्यक्रम के आयोजन हेतु यूसर्क, देहरादून से तकनीकी सहयोग प्राप्त था, इस कार्यक्रम हेतु HNN टीवी मीडिया पार्टनर का योगदान रहा ।
कार्यक्रम में डॉ०देवेश मिश्र, विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग, UOU, डॉ दीपक पांडेय, योगेश अग्रवाल- समाजसेवी, इंदु भूषण कोचगवे, अंजलि अग्रवाल, कमलबीर सिंह जग्गी सहित देश के कई भागों से प्रतिभागीयो ने भागीदारी की।
कार्यक्रम का सफल समन्वयन डॉ० पंकज कुमार-सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया।इस अभिनव कार्यक्रम के आयोजन के लिए संस्थान के निदेशक नचिकेता राउत निस्संदेह बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।