जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन सर्द रात मे निकले हल्र्द्वानी की सड़को पर,असहायों को उढाए कम्बल, सूर्यजागरण ने की मुक्तकंठ से सराहना

हल्द्वानी (उत्तराखंड)– (सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा) सर्द रात मे जब खास से लेकर आम जन भीषण सर्दी से बचने के लिए रजाई मे दुबके हुए हैं, उस समय उत्तराखंड के नैनीताल के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन सरकारी अमले के साथ हल्र्द्वानी शहर में बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक असहायों को अपने हाथों से कम्बल उढा रहे है। दरिद्र नारायण के प्रति इस सेवा भावना की मुक्त कंठ से सराहना बेहद आवश्यक है। त्रिवेंद्र सरकार के ऐसे आइएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन का सूर्य जागरण हार्दिक अभिनन्दन करता है। सूचना विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार कड़ाके की सर्दी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन ने विभिन्न स्थानों पर पहुॅचकर गरीब एवं जरूरतमन्द व्यक्तियों को ठण्ड से बचाव के लिए कम्बलों का वितरण किया।
शुक्रवार को देर रात्रि सरकारी अस्पताल, कालू बाबा मन्दिर, रोडवेज़ स्टेशन तथा रेलवे स्टेशन पर प्रशानिक अधिकारियों के साथ पहुंचे जिलाधिकारी श्री सुमन ने क्षेत्रों में घूमकर प्रत्येक गरीब एवं असहाय व्यक्तियों तथा ठण्ड से ठिठुर रहे व्यक्तियों के पास पहुंचकर उनका हाल जाना। उन्हें ठण्ड से राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने कम्बल वितरित किये। श्री सुमन सरकारी अस्पताल तथा कालू बाबा मन्दिर क्षेत्र के आस-पास क्षेत्र में घूकर ठंड से ठिठुर रहे लोगो से भेंट की उनका हाल जाना और जरूरत मंदों को कम्बल वितरित किये। श्री सुमन ने रोडवेज़ बस स्टैण्ड तथा रेलवे स्टेशन पंहुच कर यात्रियों का हाल जाना तथा टिकट काउंटर, रेलवे पार्किंग क्षेत्र तथा परिसर में ठण्ड से ठिठुर रहे गरीबों एवं निःसहाय व्यक्तियों तथा जरूरतमन्दों को कम्बल बाॅटे।
श्री सुमन ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जनपद में ठण्ड से कोई भी जन हानि नहीं होनी चाहिए। इसलिए सभी उप जिलाधिकारी अपने वाहनों में पर्याप्त मात्र में कम्बल रखें तथा जहाॅ भी ठण्ठ से ठिठुरता हुआ व्यक्ति दिखाई दे, उन्हें तत्कला कम्बल वितरित करते हुए ठण्ड से राहत दिलाये। श्री सुमन ने सभी अधिशासी अधिकारियों को रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह, उप जिलाधिकारी एपी वाजपेयी, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।