हल्र्द्वानी मे आयोजित हुआ अभिनव कार्यक्रम “एक शाम पूज्य बुजुर्गो के नाम”,काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने किया उदघाटन

हल्द्वानी–आनन्द आश्रम के तत्वाधान मे नववर्ष के आगमन पर “एक शाम पूज्य बुजुर्गो के नाम “कार्यक्रम का आयोजन गौलापार,हल्र्द्वानी मे किया गया। इस अभिनव कार्यक्रम का आयोजन आनन्द आश्रम की अध्यक्षा श्रीमती कनक चन्द द्वारा किया गया। संगीतमय संध्या का शुभारम्भ प्रदेश के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री श्री यशपाल आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर व्यास सुनील मिश्र द्वारा सतसंग कर ज्ञानवाणी का प्रवाह किया। लोक गायक गोविन्द दिगारी, दक्ष कार्की तथा प्रहलाद मेहरा ने कुमाऊंनी एवं गढवाली लोक गीत प्रस्तुत किये वही नुपुर कला केन्द्र के अलावा गौलापार के क्षेत्रीय कलाकारो तथा छोलिया नृर्तकों ने वृद्व जनों के सम्मान एवं मनोरंजन हेतु कार्यकम प्रस्तुत किये वही ख्याति प्राप्त अपर जिलाधिकारी श्री हरवीर सिह तथा गायिका हेमलता भटट ने यह दिल तुम बिन कही लगता नही युगल गीत प्रस्तुत किया। जिसकी लोगो ने काफी प्रशंसा की।
कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये मंत्री श्री यशपाल आर्य ने कहा कि वृद्वजन हमारे समाज व देश की सबसे अमूल्य धरोहर है। हमारे बुजुर्ग ज्ञान एवं अनुभवों का भण्डार है। जिसके मार्ग दर्शन मे हम काफी उन्नति कर सकते है। यदि हमारा धरती पर कोई वजूद है तो उसमे हमारे माता पिता एवं बुजुर्ग का योगदान है। श्री आर्य ने आनन्द वृद्व आश्रम की प्रशंसा करते हुये कहा कि उनके द्वारा बुजुर्गो के हित के लिए किये जा रहे कार्य प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। उन्होने कहा कि बदलते भौतिकवादी युग में बुजुर्गो का सम्मान कम होने लगा है तथा उनके अपने परिजन ही उनसे मुहमोड रहे है यह स्थिति समाज के लिए समाज के लिए काफी चिन्ता का विषय है। हमे बुजुर्गो के रूप मे मिली अमूल्य धरोहर को सजोकर रखना है तथा ऐसा कोई काम नही करना है जिससे हमारे बुजुर्गो को उमर के इस पड़ाव पर आकर अकेला पन महशूस हो, बुजुर्गो को प्यार और स्नेह की जरूरत है।
श्री आर्य ने कहा कि हल्द्वानी में एक वृद्व आश्रम बनाये जाने के लिए वह सरकार से वार्ता करेंगे। इस आश्रम को बनाये जाने के लिए भूमि की आवश्यकता होगी। उन्होने कार्यक्रम मे उपस्थित अपर जिलाधिकारी श्री हरवीर सिह से कहा कि वे वृद्व आश्रम के लिए भूमि तलाशने का काम शुरूकर दें तथा भूमि तलाशने के बाद उसका प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत करें।
आश्रम की अध्यक्षा कनक चन्द ने सभी आगन्तुको का स्वागत करते हुये अपनी संस्था के क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी दी। समारोह मे शक्ति सकलानी, बाबू लाल गुप्ता, आशा शैली,मदन सिह विष्ट, लोक गायक गोविन्द दिगारी, दक्ष कार्की, प्रहलाद मेहरा व अन्य दर्जनोें को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में में क्षे.पं.स. अर्जुन सिह विष्ट, संध्या डालाकोटी, किरन डालाकोटी, सचिव मनीष चन्द्रा,बसन्त सनवाल, नन्दाबल्लभ डालाकोटी,दिनेश पंत, राजेन्द्र चुफाल, नरेन्द्र मेहरा, टीएस रावत, बच्ची सिह रैक्वाल, पुष्पा आर्या, सुशील मिश्रा के अलावा उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा, के अलावा क्षेत्र के वृद्व महिलायें, बुजुर्ग के अलावा बडी संख्या मे क्षेत्रवासी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक हेमन्त विष्ट तथा डा0 प्रभा पंत ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।