रुद्रप्रयाग से स्थानांतरित होकर मीडिया सेन्टर हल्र्द्वानी पहुंचे मदमहेश्वर प्रसाद शुक्ला , उपनिदेशक योगश मिश्रा ने बुके भेंट कर किया हार्दिक स्वागत

हल्द्वानी/नैनीताल- पदोन्नति होने के फलस्वरूप जिला सूचना कार्यालयरूद्रप्रयाग से मीडिया सेन्टर हल्द्वानी के लिए स्थानान्तरित अपर जिला सूचना अधिकारी श्री मदमहेश्वर प्रसाद शुक्ला ने मीडिया सेन्टर हल्द्वानी पहुॅचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा तथा मीडिया सेन्टर के कर्मचारियों द्वारा नवागन्तुक एडीआईओ श्री शुक्ला को बुके भेंटकर स्वागत किया गया। श्री मिश्रा ने एडीआईओ शुक्ला को मीडिया सेन्टर द्वारा संचालित कार्यों, उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। मीडिया सेन्टर के कार्मिकों ने उन्हें पदोन्नति के लिए शुभकामनाएं दी।
श्री शुक्ला ने कहा कि वह सरकारी की नीतियो, कार्यक्रमों, योजनाओं, उपलब्धियों के साथ जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी जनता तक पहुॅचाने के लिए सरकार, प्रशान तथा मीडिया के मध्य समन्वय स्थापित करने में सेतु का कार्य करेंगे। उनकी प्राथमिकता जनहित की योजनाओं को त्वरित गति से विभिन्न संचार माध्यमों के द्वारा जनता को उपलब्ध कराना है। इससे पूर्व श्री शुक्ला जी अपनी सेवाएं सूचना केन्द्र केदारनाथ, नैनीताल, पौढ़ी, चमोली, रूद्रप्रयाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। श्री शुक्ला जी इससे पूर्व रूद्रप्रयाग में संरक्षक कम डाटा एण्ट्री आॅपरेटर के पद पर कार्यरत थे।
इस अवसर पर मीडिया सेन्टर के कार्मिक सुधीर कुमार, मोहन फुलारा, एमसी जोशी, आनसिंह मटियाली, भुवन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।