उत्तराखंड बैब पोर्टल के पदाधिकारियों ने की सूचना विभाग के महानिदेशक, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक से शिष्टाचार भेट,पुष्प गुच्छ व शाल उढा कर किया स्वागत

देहरादून–नवगठित उत्तराखंड वेब पोर्टल एसोसिएशन के पदाधिकारीयो ने सूचना महानिदेशक दीपेंद्र चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें संगठन की ओर से पुष्पगुच्छ जीतमणि पैन्यूली (प्रदेश अध्यक्ष) ने भेंट किया। इस अवसर पर ( प्रदेश सचिव)  आलोक शर्मा,ने शॉल भेंट कर स्वागत कियापोर्टल से जुड़े सभी पत्रकार साथियों को पत्रकार के समान दर्ज़ा दिलाने एवं सभी पोर्टलों को गूगल ऐनेलिटिक के अनुसार श्रेणी में विज्ञापन दिए जाने हेतु चर्चा हुई जिसपर सूचना महानिदेशक ने साकारत्मक कार्यवाही करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने सचिवालय के लिए प्रवेश पत्र निर्गत करने में असमर्थता व्यक्त की। इस सम्बन्ध में संगठन ने निर्णय लिया  शीघ्र ही मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से समय लेकर शिष्टाचार भेंट करते हुए पत्रकारों की हितों की बात रखेंगें।
महानिदेशक सूचना दीपेंद्र चौधरी ने उत्तराखंड के न्यूज़ पोर्टल संगठन  के गठन  के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना डा अनिल चन्दोला व् संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी को घनश्याम चंद्र जोशी (,वरिष्ठ उपाध्यक्ष),दीपक धीमान,(प्रदेश उपाध्यक्ष) ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। वहीँ संगठन की और से स्वपनिल सिन्हा ( प्रदेश सहसचिव),प्रमोद वेलवाल व् संगठन के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।