उपनिदेशक सूचना योगश मिश्रा को लगी हथकड़ी, सरस मेले मे घटित हुआ यह कारनामा

हल्द्वानी/नैनीताल (उत्तराखंड)– सरस मेले के मंच प्रभारी उप निदेशक सूचना को जादू का कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे कनौजिया मैजिक ग्रुप के जादूगर रामकृष्ण कनौजिया ने योगेश मिश्रा को सार्वजनिक रूप से हथकड़ी लगा दी। इस दृश्य को देखकर प्रशासनिक अधिकारी, कलाकार और दर्शक दंग रह गए। श्री कनौजिया ने कहा कि अमूमन पुलिस अपराधियों को हथकड़ी लगाती है लेकिन जादूगर भी हथकड़ी लगा सकता है। हम उसे हथकड़ी लगाते है जिससे हम बहुत प्यार करते । श्री मिश्रा ने हमे इस मुकाम तक पहंुचाया है जिहाजा हम इन्हें प्यार भी करते हैं और इनका सम्मान भी करते हैं। हमने श्री मिश्रा को अपने साथ हथकड़ी में इसलिए बंाधा कि इनका साथ कभी भी कलाकारों से न छुटे।
अपने सम्बोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि हथकड़ी की कल्पना अपराधी से जोड़ती है लेकिन प्यार की हथकड़ी हमें आपस में जोड़ती है। हमें चाहिए कि हम किसी भी प्रांत, भाषा या मजहब के हो लेकिन प्यार की हथकड़ी से एक जुट रह कर मजबूत भारत बनाए।
देर रात्रि तक चले कार्यक्रम में एडीएम हरवीर सिंह तथा हेमलता भट्ट ने ‘‘किसी राह पर किसी मोड़ पर’’ युगल गीत पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरी वहीं हरीश भट्ट तथा हेम भट्ट की युगल प्रस्तुति पर चांद सा रोशन चेहरा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।