सम्मान समारोह मे केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षकों के योगदान को सराहा महासर्वेक्षक ले.ज.गिरीश कुमार ने

देहरादून–समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।शिक्षकों के संदर्भ में यह प्रशंसनीय उदगार लैफ्टिनेंट जनरल श्री गिरीश कुमार, एवीएसएम (महासर्वेक्षक,भारत) ने देहरादून मे देहरादून रीजन के प्राचार्य, शिक्षक, अन्य शिक्षणेत्तर स्टाफ को सम्मानित किए जाने के दौरान अपने सम्बोधन मे व्यक्त किए। ज्ञातव्य है कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन को समर्पण के साथ प्रगति की ओर ले जाने के लिए सदप्रयास एवं विशिष्ट योगदान के लिए संभागीय प्रोत्साहन पुरस्कार का वितरण किया जाता है। जिस क्रम उत्क्रष्ट प्रदर्शन करने वाले ल़ोगो को शाल,सम्मान पत्र एवं दस हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।। समारोह मे केन्द्रीय विद्यालय अपर कैम्प देहरादून के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संभाग के प्रभारी उपायुक्त विनोद कुमार, सहायक आयुक्त श्रीमती नीता,सहायक आयुक्त अलका गुप्ता के कुशल निर्देशन मे सम्पन्न इस कार्यक्रम को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजन करने का दायित्व अपर कैम्प विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीता इन्द्रजीत सिंह ने निभाया ।जबकि सफल सुन्दर संचालन डा वी आर पान्डेय एवं शुचि मित्तल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।