भारी बारिश की भविष्यवाणी मे देहरादून के निजी, सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में कल 22 जनवरी को अवकाश घोषित
देहरादून–मौसम विभाग द्वारा जारी भविष्यवाणी के मद्देनजर देहरादून क्षेत्र में भारी बारिश की आंशका के चलते जनपद देहरादून के कक्षा एक से बारह तक के निजी व सरकारी स्कूलों में कल 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी देहरादून श्री एस ए मुरुगेशन द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। कल आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बन्द रखने का आदेश दिया गया है।
