सिविल सेवा के अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने,कठोर परिश्रम एवं एकाग्रता को बताया आवश्यक

हल्द्वानी/नैनीताल (उत्तराखंड)– आईएएस एवं पीसीएस परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारियों ने नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में परीक्षा की तैयारियों के टिप्स दिये। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में परीक्षा की तैयारी कर रहें दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।
अपने सम्बोधन में श्री सुमन ने कहा कि किसी भी उच्च पद को पाने के लिए कड़ा परिश्रम एवं एकाग्रता जरूरी है। उन्होंने स्वयं परिश्रम एवं लगन से लक्ष्य को हासिल किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने तन्मयता से अध्ययनरत रहने तथा हर प्रकार की जानकारी से अपडेट रहने की सलाह दी। मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने भी परीक्षा की तैयारियों की विभिन्न टिप्स दिये। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह ने भी उनके द्वारा परीक्षा की तैयारी की बातें सांझा की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मेयर डाॅ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने किया उन्होंने कहा कि परीश्रम ही सफलता की कुंजी हैं । आज के दौर में सोशल मीडिया के माध्यम ज्ञान हासिल करना आसान हो गया है। फिर भी एकाग्रता तथा तत्पर्यता जरूरी हैै।
कार्यक्रम में आईएएस एमएसआई सर्वोदया आईएस शिवा के साथ सेवायोजन अधिकारी प्रिंयका गड़िया के साथ अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।