पहली देहरादून नेवी हाफ मैराथन का आयोजन

महिला और पुरुष वर्ग में 1100 धावकों ने किया प्रतिभाग

देहरादून। देहरादून नेवी हाफ मैराथन -2023 को पहली बार भारतीय नौसेना द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में सुबह पौने छह बजे शुरू की गयी । इस मैराथन में तीन दूरी श्रेणियों 21.1 किमी, 10 किमी और 05 किमी (गैर-समयबद्ध) में 18-35 , 36-45,46 -55 और 56-65 आयु वर्ग में महिला और पुरुष धावकों ने प्रतिभाग किया।
भारतीय नौसेना का एक प्रमुख प्रतिष्ठान नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस (एनएचओ) 1954 में देहरादून में स्थापित किया गया था। वर्तमान में इसके अध्यक्ष वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा, अति विशिष्ट सेवा मेडल, नाव सेना मेडल, मुख्य हाइड्रोग्राफर, भारत सरकार । यह संगठन सभी समुद्री जहाजों के लिए इलेक्ट्रॉनिक नेविगेशन चार्ट और पेपर चार्ट के उत्पादन का केंद्र और राष्ट्रीय एजेंसी है। भारतीय नौसेना भारत और पाकिस्तान के 1971 के युद्ध दौरान पाकिस्तान पर भारत की उल्लेखनीय जीत की याद में हर साल 04 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाती है। नौसेना दिवस – 2023 समारोह के हिस्से के रूप में, राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय द्वारा पहली देहरादून नेवी हाफ मैराथन – 2023 आयोजित करवाई। देहरादून नेवी हाफ मैराथन -2023′ सशस्त्र और अर्ध-सैन्य बलों के कर्मियों, उनके परिवारों और नागरिकों के लिए आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिग्गजों और उनके परिवार के सदस्यों, सैन्य स्कूलों, सैनिक स्कूलों और देहरादून क्षेत्र के बहुत से स्कूलों/संस्थानों/अकादमियों में पढ़ने वाले बच्चों के ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।नेवी हाफ मैराथन -2023 का उद्द्येश में उनकी भागीदारी न केवल उनमें देशभक्ति की भावना को और अधिक तीव्रता से प्रज्वलित करना बल्कि उन्हें हमारे सशस्त्र बलों द्वारा की गई वीरता और बलिदानों को पहचानने और श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित करवाई गयी है। इस अवसर पर वाइस एडमिरल, अधीर अरोड़ा, एवीएसएम, एनएम , भारत सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर, रियर एडमिरल लोचन सिंह पठानिया, संयुक्त मुख्य हाइड्रोग्राफर, कमाण्डर एचए हरदास, राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय, अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखंड पुलिस और थ्रिल जोन के निदेशक पी.सी. कुशवाह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।