बद्रीनाथ धाम के नए मुख्य पुजारी (रावल) का हुआ तिलपात्र, कल से संभालेंगे पूजा का जिम्मा

चमोली। बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी भगवान बद्री विशाल की पूजा-पाठ का जिम्मा संभालेंगे। जिनके लिए उनका आज बद्रीनाथ धाम में स्थित आदिकेदारेश्वर मंदिर प्रांगण में समस्त धार्मिक प्रक्रियाओं के साथ तिलपात्र क्रिया सम्पन्न हुई।
रावल को प्रभारी रावल के रूप में पूजा-अर्चना का कार्यभार सौंपने के लिए धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप 13 व 14 जुलाई को दो दिन तक बद्रीनाथ धाम में विभिन्न अनुष्ठान आयोजित होंगे।
इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, तथा पंचायत पदाधिकारी एवं श्री बद्रीनाथ मंदिर के भितरी बड्डुवागण, मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल, सदस्य भास्कर डिमरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, विशेष कार्याधिकारी रमेश सिंह रावत, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट एवं हक हकूकधारी कमदी, मेहता, भंडारी थोक के हकहकूकधारी, पदाधिकारीगण, बामणी, पांडुकेश्वर, माणा के हकहकूकधारी सहित तीर्थ पुरोहित तथा मंदिर कर्मचारीगण बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed