तीन दिवसीय बेडमिन्टन टूनामेन्ट पारितोषिक वितरण समारोह

पनीपत-रोटरी क्लब पानीपत मिड टाऊन द्वारा माडल टाऊन के बेडमिन्टन हाल में आज तीन दिवसीय बेडमिन्टन टूनामेन्ट का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विजेताओं को ट्राफ ी देकर पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर निर्यातक विनोद धमीजा मुख्य अतिथि रहे। इस पारितोषिक वितरण समारोह में विशेषकर क्लब के प्रधान नरेन्द्र भाटिया, सचिव संजय भालोटिया पीडीजी रंजीत भाटिया साथ में रहे। सभी अतिथियों का समारोह में आने पर सहदेव विज, सतीश महाजन, संजय कटारिया द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। इस टूनामेन्ट में बड़े ही संर्घष पूर्ण मैच देखने को मिले जिसमें युवा वर्ग के लडक़े और लड़कियों ने कड़ी स्पर्धा का सामना करना पड़ा। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में युवाओं को खेल से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया और कहा कि किसी भी खिलाड़ी को कोई सहायता की जरूरत हो तो वह क्लब से सम्पर्क कर सकते हैं। जिसमें उनकी हर सम्भव सहायता करने की कोशिश की जायेगी। उन्होंने अपने स्तर पर खिलाडियों के बैठने के लिए जो काफी समय से हाल के अन्दर जरूरत समझी जा रही थी को बनवाने के लिए घोषणा की। इस आयोजन पर जो भी ट्राफी/ पुरूस्कार पर खर्च किया गया उसका पूरा खर्च सिद्धार्थ कोहली प्रोपराइटर सिद्वार्था इंटरनेशनल पानीपत द्वारा किया गया। रोटरी क्लब मिड टाऊन के स्पोर्टस चेयरमैन सहदेव विज द्वारा उनका इस घोषणा पर धन्यवाद किया और दोनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा ट्राफ ी प्रदान की गयी। जिसमें ब्वायज अन्डर 18 डब्लस में प्रथम मोक्ष एवं अंकुश द्वितीय, अभिषेक व पार्थ गर्ल्स अडंर 18 डब्लस में अंक्षिता व लक्षिता प्रथम एवं निधि व अक्षिता देशवाल द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर सिग्लस में अभिषेक वत्स प्रथम व जतिन शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर डब्लस में मुकेश मदान व पंकज गुलाटी प्रथम तथा देशवाल व 35 वर्ष आयु वर्ग से अधिक में पंकज गुलाटी प्रथम, देशपाल द्वितीय स्थान एवं डब्लस में देशपाल व संजय प्रथम, मुकेश मदान व पंकज गुलाटी द्वितीय स्थान पर रहे। वेटरन डब्लस में अनिल खुराना व गौरव खुराना प्रथम, सतीश महाजन व भूपेन्द्र द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त क्लब की तरफ से रंजीत भाटिया, सहदेव विज, सतीश महाजन, सुरेन्द्र शर्मा, संजय कटारिया, हरवंश मलिक को भी उनके उत्कर्ष कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अन्त में प्रोजेक्ट चेयरमैन सहदेव विज द्वारा सभी भाग लेने वाले खिलाडिय़ों व उनके साथ आये परिवार के सदस्यों व क्लब के मैम्बरों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर जुगल डावर, देवेन्द्र सिंह, हेमन्त गांधी, संदीप खेर, ओ.पी.रनोलिया, नरेश रहेजा, शशि चंड्ढा, बिल्लू पहलवान, नीरज अग्रवाल, राजेन्द्र सपड़ा, राजेश गोयल, राजीव अरोरा, अशोक छौक्करा, नितिन अरोरा, कुलदीप ढींगड़ा, सुनील जुनेजा, अरूण गोयल, लव चौधरी, सुलेख गर्ग, नीरज सयाल, नीरज पाहवा व अनिल बरेजा आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।