एस.सी./एस.टी. एक्ट पर पुनर्विचार याचिका की मांग, भारत बन्द के दौरान शान्ति की अपील

(राजेश जाटव द्वारा)
उरई (जालौन)। एस.सी./एस.टी. अधिनियम की कुछ धाराओं को निष्प्रभावी करने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग करते हुए जाटव विकास महासभा उ0प्र0 की उरई शाखा ने कल दो अप्रैल को आहूत भारत बन्द पर शान्ति बनाये रखने की अपील की है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामशरण जाटव ने बताया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिये समाज को शिक्षित व जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने 1989 के एस.सी./एस.टी. अधिनियम की कुछ छाराओं को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निष्प्रभावी करने पर केन्द्र सरकार से तत्काल पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग की। प्रदेश मंत्री जगदेव प्रसाद ने 2 अप्रैल को प्रस्तावित भारत बन्द पर शान्ति बनाये रखने की अपील की।
बैठक की अध्यक्षता रामनाथ शुक्ला (प्र्रधानाचार्य) ने की जबकि प्रमुख रूप से भगत लाल जाटव, शारदा प्रसाद फौजी, विजय कुमार जाटव, शंकर लाल मास्टर, राजकुमार जाटव, रामकृष्ण जाटव, रणजीत सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।