समाधान दिवस में जल संकट की समस्या निस्तारण करने के निर्देश

फटकारे गये पानी बाले विभागों के अधिकारी

(गिरजाशंकर अग्रवाल द्वारा)

कोंच (जालौन) । जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मंगलवार को सबसे ज्यादा समस्यायें पानी संकट को लेकर आईं जिन्हें लेकर पानी बाले विभागों जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को फटकार लगाते हुये दिवसाधिकारी एडीएम प्रमिलकुमार सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि बुंदेलखंड में पानी के लिये किसी को परेशान न होना पड़े लेकिन इसके विपरीत देखा जा रहा है कि हर तरफ लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। अधिकारी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से समझें और जहां भी कमियां हैं उन्हें समय रहते दुरुस्त कर लें अन्यथा की स्थिति में दंडात्मक कार्यवाही भुगतने के लिये तैयार रहें।
एडीएम प्रमिलकुमार की अध्यक्षता और एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी की मौजूदगी में मंगलवार को निपटे संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 फरियादें आईं जिनमें सर्वाधिक पानी को लेकर रहीं। पत्रकार पुरुषोत्तमदास रिछारिया ने कटाक्ष किया कि केवल सर्वे ही होते रहेंगे या पानी की समस्याओं को लेकर कुछ काम भी होगा। इस पर जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल तलब करते हुये उन्हें हिदायत दी गई कि धरातल पर काम दिखना चाहिये, सिर्फ कागजी खानापूरी करके समस्याओं का निस्तारण दिखाना अब बंद करें। विकासखंड नदीगांव के ग्राम गोबर्द्धनपुरा निवासी प्रमोदकुमार, रामखिलौने, दयाशंकर झा, रामप्रसाद रजक ने शिकायत की कि गांव का एक व्यक्ति सरकारी हैंडपंप में समर्सिबल डाले है जिससे अन्य ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इसी गांव के दयाशंकर ने पंचायत भवन में एक व्यक्ति का भूसा भरा होने की शिकायत की। पवनकुमार, प्रमोदकुमार पटेल आदि ने दबंगई के बल पर उनके चबूतरे काटने की शिकायत की। अटा निवासी रामविहारी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसने गल्ला मंडी में हरी मटर खरीद का कार्य किया था और उसका भुगतान भी कर दिया था लेकिन गांव के रामधनी व राजेश्वर उनके खिलाफ साजिश रचते हुये पुलिस में झूठी शिकायतें कर रहे हैं। इस दौरान डीडीओ मिथलेश सचान, सीएमओ डॉ. अल्पना बरतारिया, एसडीएम सुरेश सोनी, एक्सईएन हाइडिल सुभाष सचान, मंडी सचिव डॉ. दिलीपकुमार वर्मा, बीएसए भगवत पटेल, बीईओ कोंच अजितकुमार, बीईओ नदीगांव विजयबहादुर सचान, बीडीओ कोंच व नदीगांव, कोतवाल विनोदकुमार मिश्रा, एसओ नदीगांव रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, एसओ एट चंद्रशेखर दुवे, एसओ रेंढर अजयकुमार सिंह, एसआई नदीगांव सुदीप सिंह, आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।