नेशनलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ पत्रकार सुशील चमोली

देहरादून- नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस की जनपद इकाई देहरादून की एक आम बैठक आज उज्जवल रेस्टोरेंट में संपन्न हुई बैठक में देहरादून जिले की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वानुमति से किया गया बैठक में श्री सुशील चमोली को जिला अध्यक्ष एवं श्री राजीव मैथ्यू को जिला महामंत्री चुना गया इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों श्री अनवर अली उपाध्यक्ष, सुश्री टीना को उपाध्यक्ष, दीपक गुसाईं एवं पंकज भंडारी को सचिव, श्रीमती इंदु ममगाई को कोषाध्यक्ष, श्री राकेश शर्मा और पंकज भार्गव को प्रचार मंत्री, श्री जितेंद्र नरूला और सुरेंद्र नाथ भट्ट को संगठन मंत्री चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में दीवान सिंह राणा, दीपाली कश्यप, राकेश कुमार भट्ट, अनिल सिंगारी , सुभाष कुमार, अशोक चौधरी, अरुण कुमार मोगा, निशीथ सकलानी, बीना उपाध्याय एवं मदन उपाध्याय को चुना गया बैठक की अध्यक्षता श्री मदन उपाध्याय ने की एवं चुनाव श्री पंकज भार्गव के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।