सूर्य जागरण परिवार की बेटी उन्नति ने किया बुन्देलखण्ड का नाम रोशन, मेडीकल प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

देहरादून। सूर्य जागरण प्रकाशन परिवार के लिये बेहद गौरव का क्षण है, परिवार की बेटी कु0 उन्नति ने मेडीकल में एम0बी0बी0एस0 कोर्स हेतु राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार प्रदर्शन कर आॅल इंडिया में ऊंची रैंक हासिल कर अपने गृह क्षेत्र बुन्देलखण्ड का नाम रोशन किया है।

-आॅल इंडिया में 1,525वीं रैंक
नीट-2018 की 6 मई को सम्पन्न परीक्षा में 13 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। उन्नति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 पूर्णांक के सापेक्ष 600 अंक हासिल कर आॅल इंडिया में 1,525वां स्थान पाने में सफलता हासिल की है।

-आकाश इंस्टीट्यूट में हासिल किया चैथा स्थान
देहरादून के प्रतिष्ठित कोचिंग इंस्टीट्यूट ‘‘आकाश’’ के 2018 के बैच में उन्नति को चैथा स्थान हासिल हुआ है। उन्नति की सफलता में आकाश इंस्टीट्यूट के शिक्षण स्टाफ व प्रबन्धन का भी अहम योगदान रहा। नीट की प्रवेश परीक्षा 6 मई से दो दिन पहले 4 मई तक इंस्टीट्यूट द्वारा दर्जनों माॅक टेस्ट लिये गये जिससे विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका भरने से लेकर परीक्षा के संभावित प्रश्नों का भरपूर अभ्यास हासिल हुआ।

-दून इंटरनेशनल स्कूल में भी किया था टाॅप
देहरादून के अति प्रतिष्ठित स्कूल ‘‘दून इण्टरनेशनल स्कूल’’ में बारहवीं की सी0बी0एस0ई0 की परीक्षा में 96.4 फीसदी अंक पाकर उन्नति ने स्कूल में अव्वल स्थान हासिल किया था।

-बाला हिसार एकेडमी में पड़ी थी मजबूत नींव
बुन्देलखण्ड के उरई, तदुपरान्त लखनऊ में प्रारम्भिक शिक्षा के बाद देहरादून के बाला हिसार एकेडमी में कक्षा 3 से दसवीं तक की पढ़ाई के दौरान उन्नति को मजबूत नींव मिली। प्रधानाचार्या सुश्री मधुलिका सन्धु के निर्देशन में उन्नति ने बाला हिसार एकेडमी में हाईस्कूल परीक्षा में लगभग 95 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल के लिये नया कीर्तिमान स्थापित किया।

-बाबा स्व0 श्री दामोदर दास जी के सपने को साकार करने की दिशा में पहला कदम
उ0प्र0 के बुन्देलखण्ड क्षेत्र कस्बा जालौन की मूल निवासी कु0 उन्नति ने अपने बाबा स्व0 श्री दामोदर दास अग्रवाल के सपने की दिशा में पहला कदम रखा है। उनका सपना था कि परिवार का एक बच्चा डाक्टर बने। उनका पुत्र-पुत्री या कोई भतीजा तो यह न कर सका परन्तु उनकी पौत्री कु0 उन्नति ने एम0बी0बी0एस0 प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ने यह सच कर दिखाया है।

-गुरूजनों, शुभचिन्तकों, मित्रों, रिश्तेदारों का जताया आभार
सूर्य जागरण प्रकाशन समूह के प्रमुख सुरेन्द्र अग्रवाल ने पुत्री उन्नति की इस शानदार सफलता पर उन्नति के दोनों स्कूलों, कोचिंग इंस्टीट्यूट के सभी गुरूजनों, शुभचिंतकों, मित्रों, रिश्तेदारों एवं पत्रकार साथियों का हृदय से आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।