गांवों में पदयात्रा व पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया अभ्युदय वातसल्यम ने

देहरादून। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अभ्युदय वात्सल्यम् समिति की अध्यक्ष गार्गी मिश्रा ने गाँवों में जाकर बच्चों को अपनी धरती और पर्यावरण को सँजोए रखने के लिए ये संदेश देते हुए कहा कि
अब समय आ गया है एक क़दम अपनी धरती के लिए भी उठाने का।
इन्होने सहस्रधारा रोड पर, चालांग गांव, धोरण खास, नागल हटनाला मे अनेक महिलाओं के साथ पद यात्रा की तथा प्लास्टिक की पन्नी का उपयोग न करने, कचरा के समुचित प्रबंधन के संबंध मे लोगों को जागरूक किया।
आज के विशेष दिन पर उन्होने बच्चों तथा महिलाओं के समझाया कि पर्यावरण शब्द का निर्माण दो शब्दों परित:+ आवरण से मिलकर बना है। जिसमें परित: का अर्थ है —- हमारे चारों तरफ और आवरण का अर्थ है— एक तरह का सुरक्षा घेरा। आज पूरी दुनिया पर्यावरण दिवस मना रही है । बग़ैर पर्यावरण के हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यही कारण है कि हम पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने के लिए हर साल 5 जून को हम पर्यावरण दिवस मनाते हैं और इसके संरक्षण के लिए संकल्प लेते हैं।

लेकिन आज के दिन आइए हम और आप मिलकर ये संकल्प ले कि—
(1)— हम हर महीने एक पेड़ अवश्य लगाएँगे ।
(2)— अपना खुद का पानी का बोतल और अपना खुद का किराने का थैली साथ लेकर चलेंगे ।
(3)— स्थानीय स्तर पर ऊगाई जाने वाली सब्ज़ियाँ ख़रीदेंगे ।
(4)— यथा संभव पैदल चलेंगे, साइकिल चलाएँगे व शाकाहारी बनेंगे।
(5)— वातावरण स्वच्छ रखेंगे व प्रिंट कम से कम निकालेंगे ।
(6) प्लास्टिक की पन्नी का उपयोग नहीं करेंगे
(7) कचरा के उचित प्रबंधन के प्रति सजग रहेंगे और अन्य को सजग करेंगे
यदि हो सके तो अधिक पेड़ लगाएँ, हरियाली बढ़ाएँ, प्रदूषण हटाएँ, पर्यावरण बचाएँ , स्वच्छ हवा बाँटे व पायें।याद रखिए कि हमें पर्यावरण दिवस मनाने की आवश्यकता हर दिन और हर पल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।