बुन्देलखण्ड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन जारी, उरई की सुकृति ने मुम्बई में लहराया परचम

मुम्बई/उरई। बुन्देलखण्ड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुन्देलखण्ड की बेटियां देश के भिन्न-भिन्न अंचलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इसी श्रंखला में उरई की सुकृति श्रीवास्तव ने मुम्बई में हाईस्कूल की परीक्षा में सराहनीय सफलता प्राप्त की है।

-नवी मुम्बई के अति प्रतिष्ठित आर.टी.पी.एस. स्कूल में बनीं सेकण्ड टापर
नवी मुम्बई के अति प्रतिष्ठित स्कूल रामसेठ ठाकुर पब्लिक स्कूल में (सी0बी0एस0ई0 से सम्बद्ध) हाईस्कूल की परीक्षा में सुकृति ने 97 फीसदी अंक पाये हैं और वह स्कूल में सेकेण्ड टापर के स्थान पर आयी हैं। सुकृति ने गणित में सर्वोच्च 99 अंक हासिल किये हैं।

-उरई के मूल निवासी हैं अशोक श्रीवास्तव
सुकृति के पापा अशोक श्रीवास्तव बुन्देलखण्ड के उरई के मूल निवासी हैं अशोक श्रीवास्तव जी ने भी उरई का नाम रोशन करते हुए अपनी मेहनत लगन से देश के सबसे प्रसिद्ध उद्योगपति श्री मुकेश अम्बानी की रिलायन्स कम्पनी में उच्च पद हासिल किया है और वर्तमान में रिलायन्स जियो इन्फोकाम लि0 में मुम्बई में स्टेट कन्सट्रक्शन हैड के पद पर पदस्थ हैं।

-बुन्देलखण्ड का गौरव हैं अशोक श्रीवास्तव
श्री श्रीवास्तव अपने समय में इण्टरमीडिएट की परीक्षा में जनपद जालौन के टाॅपर रहे हैं। वह चार्टेड एवं फैलो इंजीनियर होने के साथ नेशनल टैक्नीकल एडवाइजर भी हैं। उन्होंने ड्यूरेबिलटी आफ स्ट्रक्चर के आई.आई.टी. दिल्ली, आई.आई.टी. मुम्बई में कई प्रेजेन्टेशन भी दिये हैं। निसंदेह श्री अशोक श्रीवास्तव बुन्देलखण्ड के लिये गौरवान्वित करानी वाली शख्सियत हैं और उनकी पुत्री सुकृति भी सफलता के नये आयाम स्थापित करेगी।

-भाई अनूप हैं बेहद मिलनसार
अशोक श्रीवास्तव के अनुज अनूप श्रीवास्तव कलैक्ट्रेट उरई में वरिष्ठ लिपिक के पद पर पदस्थ हैं और उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय में बेहद मिलनसार कार्मिकों में शुमार किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।