सैनिकों एवं पूर्व सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए छात्रावास हेतु हल्द्वानी में प्रस्तावित जमीनो का विधायक गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

हल्द्वानी- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत द्वारा विगत फरवरी मे की गई घोषणा के अनुसार हल्द्वानी में सेवारत सैनिक एवं पूर्व सैनिक के बच्चों के लिए कुमायू मण्डल के प्रवेश द्वार महानगर हल्द्वानी में छात्रावास भवन का निर्माण किया जाना है। भवन निर्माण किये जाने हेतु प्रशासनिक स्तर पर भूमि का चयन किया जाना है भूमि की सम्भावनाये तलाश करने के लिए सैनिक सम्मान समारोह के आयोजन एवं विधायक श्री गणेश जोशी गुरूवार को हल्द्वानी पहुचे। उन्होने प्रशासनिक अधिकारियो के साथ काठगोदाम तथा फतेहपुर मे छात्रावास निर्माण हेतु उपलब्ध भूमि का मौका मुआयना किया।

नगर निगम सभागार मे भूतपूर्व सैनिको एवं मीडिया को सम्बोधित करते हुये विधायक श्री जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत सैनिक परिवार से है ऐसे मे वह स्वयं एवं प्रदेश सरकार सैनिको के कल्याण के लिए सजग एवं तत्पर है। उन्होने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड मुख्यालय पर सैनिक जनमिलन केन्द्र स्थापित किये जाने के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जारी कर दिया है। उन्होने बताया कि सेना मे सेवारत सैनिक जब अवकाश पर आते है तो उन्हेे प्रशासनिक स्तर पर अपने निजी कार्यो के लिए अधिकारियो के पास आना-जाना पडता है कभी-कभी अधिकारियो के ना मिल पाने के कारण उनके निजी कार्य नही हो पाते है और उनका अवकाश समाप्त हो जाता है और वह मजबूर होकर तैनाती स्थल पर वापस चले जाते है। सैनिक की समस्या के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष पहल करते हुये जिलाधिकारियो को अपने जनपद में सैनिको की समस्याओ के निराकरण के लिए एक नोडल अधिकारी तैनात करने के आदेश जारी कर दिये है। इस सम्बन्ध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
श्री जोशी ने बताया कि प्रदेश मे हल्द्वानी व देहरादून मे सैनिको के बच्चो के लिए छात्रावास बनाये जाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है जल्द ही यह दोनो छात्रावास भवन अस्तित्व मे आ जायेगे। श्री जोशी ने सैनिको के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर पूर्व मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला, सिटी मजिस्टेट पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बीएस रौतेला, सहायक नगर आयुक्त विजेन्द्र चैहान के अलावा बडी संख्या मे भूतपूर्व सैनिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।