जिलाधिकारी विनोद सुमन की अध्यक्षता में बहुउद्देशयीय शिविर कल 29 जून को रामनगर में, जनसमस्याओ का मौके पर होगा निस्तारण : सीडीओ विनीत कुमार

रामनगर/हल्द्वानी- अतिथि गृह सिचाई विभाग बैलपड़ाव रामनगर में 29 जून शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता मे बहुउददेशीय शिविर का आयेाजन किया गया है। जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत कुमार ने बताया कि यह बहुउददेशीय शिविर प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ हेागा शिविर मे जिलाधिकारी के अलावा जनपद स्तर के सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर में जनसमस्यायें सुनी जायेगी तथा उनका मौके पर ही समस्याआंे का निराकरण भी किया जायेगा। उन्होने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग द्वारा माननीय मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त धनराशि के चैक वितरित किये जायेगे वही राजस्व विभाग द्वारा शिविर मे स्थायी निवास, जाति, आय चरित्र प्रमाण पत्र भी जारी किये जायेगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ विभाग द्वारा शिविर मे स्वास्थ परीक्षण कर निशुल्क दवाईया दी जायेगी। दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं का परीक्षण के साथ ही मोतियाबिंदु हेतु आखों का परीक्षण होगा साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों का परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किये जायेगे। उन्होने बताया कि शिविर मे ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जन्ममृत्यु प्रमाण पत्र तथा परिवार रजिस्टर की नकल भी दी जायेगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशन के पात्र लाभार्थियो के प्रपत्र तैयार किये जायेंगे इसके अलावा जलसंस्थान , विद्युत विभाग द्वारा बिल जमा किये जायेगे तथा त्रुटिपूर्ण बिलो का सुधार भी किया जायेगा। शिविर मे विभिन्न विकास विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगीं
मुख्य विकास अधिकारी ने जनसाधारण से अपील की है कि वह इस शिविर मे पहुचकर लाभ उठाये तथा सभी विभागीय अधिकारी वांछित सूचनाओ के साथ शिविर मे व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।