जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा सफल बनाने की रणनीति बनाई नैनीताल प्रशासन ने

जनसंख्या नियंत्रण हेतु दम्पतियो का चयन 10 जुलाई तक सम्पन्न हो जाएगा : डॉ भारती राणा सीएमओ नैनीताल

नैनीताल- जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 11 जुलाई से 24 जुलाई के बीच स्वास्थ विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुरू हो रहे इस पखवाड़े में बढ़ती हुई जनसंख्या को स्थिर किये जाने के लिए जिले के विभिन्न चिकित्सालायों कुशल चिकित्सकों की देख-रेख में परिवारिक कल्याण कार्यक्रम सम्पन्न किये जायेगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए स्वास्थ्य महकमें के द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार द्वारा की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष कार्य योजाना बनाई जाय। इस कार्यक्रम से सम्बन्धित व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाये ताकि पखवाड़े में जनसहभागिता बढ़े और आयोजन अपने उद्ेदश्यों में सफल हो सके। उन्होनंे बताया कि पखवाड़े का शुभारम्भ 11 जुलाई को बीडी पाण्डे पुरूष चिकित्सालय में होगा। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के साधनों का प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से किया जाये साथ ही लक्ष्य दम्पत्तियों को परिवार नियोजन के महत्व एवं विकल्पों के विषय में परामर्श प्रदान किया जाये। उन्होंने बाल विकास, शिक्षा महकमों के अधिकारियों को सहयोग देने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ भारतीया राणा ने बताया कि इस  कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए दम्पत्तियों के चयन का कार्य 10 जुलाई तक कर लिया जायेगा। चयनित दाम्पत्तियों को पारिवार कल्याण का लाभ देने के लिये बीडी पाण्डे महिला चिकित्सालय, जीबी पंत चिकित्सालय नैनीताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमताल, लालकुआं, ओखलकांडा, रामनगर, मोटाहल्दू, बेतालघाट, कोटाबाग,रामगढ़, पद्मपुरी तथा बिन्दूखत्ता में भी व्यवस्था की गई है। इस पखवाड़े की व्यवस्था के लिए एएनएम तथा आशाकार्यक़ित्रयों को भी लक्ष्य एवं दायित्व सौंपे गये हैं।

बैठक एसीएम डाॅ एमएम तिवारी, डाॅ टीके टम्टा, डाॅ एमसी तिवारी, डाॅ आरएस सामन, बीएस खर्कवाल, योगेन्द्र सती, रवीन्द्र पाठक, डाॅ बलवीर सिंह, दिनेश सिंह, सूरज रावत, अनूप बडौला, पंकज तिवारी, हेम जलाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।