देहरादून में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 14 जुलाई को,मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

देहरादून। श्री श्री जगन्नाथ जी (श्री गुंडिचा )रथ यात्रा समिति श्री राम मंदिर समिति दीप लोक कॉलोनी बल्लूपुर देहरादून में आज आगामी 14 जुलाई 2018 को निकलने वाली श्री श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक संपन्न हुई।
माननीय मुख्यमंत्री जी करेंगे रथ यात्रा का शुभारंभ
समिति अध्यक्ष शक्तिपुत्र पंडित सुभाष चंद्र सतपति जी ने विस्तार से अवगत करवाया की रथ यात्रा का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र रावत जी द्वारा वैदिक रीति रिवाज के साथ छहरा पहरा कर किया जाएगा (जिसे आम भाषा में नंदीघोष रथ के आग चांदी की झाड़ू बुहारी भी कहते हैं ) पुरी जगन्नाथ जी में यह पुनित कार्य वहां के राजा द्वारा किया जाता था।
विगत लगभग 14 दिनों से अस्वस्थ होने के कारण आगामी 14 जुलाई 2018 को होंगे भक्तों को भगवान श्री जगन्नाथ जी के भव्य दर्शन
14 जौलाई की प्रातः में ही विगत 28 जून देव स्नान पूर्णिमा से से अस्वस्थता के कारण आराम कर रहे श्री श्री जगन्नाथ जी को वैदिक परंपराओं और पूजा अर्चना व आरती कर आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ जगाया जाएगा उनकी दशावतार महाआरती होगी तत्पश्चात पहूण्डी विजे अर्थात अपने पैरों से स्वयं चलकर कर उनको नंदीघोष रथ में परिवार के साथ विराजमान किया जाएगा रथ में पुन:उनके सारथी व भक्तों द्वारा पूजा अर्चना होगी इस वर्ष उनके सारथी प्रसिद्ध समाजसेवी कमल गर्ग जी होंगे।
नंदी घोष रथ के रस्से को मात्र हाथ लगाने पर से मिलती है कष्टों से मुक्ति पंडित जी ने यह भी कहा कि श्री श्री जगन्नाथ जी व उनका परिवार जिस रथ में विराजमान होता है तथा नगर भ्रमण करता है उस रथ को नंदीघोष रथ भी कहते हैं जिसे सैकड़ों हजारों श्रद्धालु हरि बोल के जोरदार जयघोष के साथ खींचते हैं और रथ धीरे-धीरे से आगे बढ़ता रहता है।

मौसी जी के घर में होगा रथ यात्रा का जोरदार स्वागत
मंदिर से प्रारंभ होकर यात्रा का प्रथम पड़ाव श्री राधे कृष्ण जी का मंदिर जो किशन नगर चौक पर स्थित है जिसे प्रभु की मौसी जी का घर भी कहते हैं यहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाता है वहां भी वैदिक परंपराओं का निर्वहन कर प्रभु की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण व पुष्प आदि के साथ ही प्रसाद अर्पित होता है तथा उनकी आरती की जाती है सभी भक्तों को भी प्रसाद वितरित किया जाता है सतपथी जी ने अवगत करवाया कि संपूर्ण विश्व में एक ही दिनांक पर लगभग 25000 यात्राओं में से एक यात्रा श्री श्री जगन्नाथ पुरी जी की तर्ज पर यहां देहरादून जनपद में भी होती है।

भव्य रुप से सजा होगा नंदीघोष रथ
जिस नंदीघोष रथ में विराजमान होकर प्रभु नगर भ्रमण पर निकलेंगे वह रथ पुष्पमाला रंग बिरंगी बिजली की लड़ियों आदि से बहुत ही भव्य रुप से सजा होगा होगा हरि नाम संकीर्तन यात्रा में रास्ते में भक्तजन हरि नाम का जोरदार संकीर्तन करते हुए चलेंगे
सायं में महाप्रसाद का होगा भंण्डारा
यात्रा मंदिर से प्रातः लगभग 09 :00 बजे प्रारंभ होगी जो किशन नगर चौक चकरोता रोड से बिंदाल चौक कनाटप्लेस रोड से चलते हुए घंटाघर पलटन बाजार धामावाला भारतीय साड़ी के पीछे से श्रीरामलीला बाजार मां शाकुंभरी देवी जी का मंदिर बंजारी चौक तिलक रोड से होते हुए पुन: बिंदाल चौक से चकरोता रोड होते हुए श्री राम मंदिर में विश्राम लेगी जहां मंदिर में महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसे सभी श्रद्धालु ग्रहण करेंगे।
आगामी रविवार 8 जुलाई को होगी धर्म सभा
सर्व श्री शक्तिपुत्र पंडित सुभाष चंद्र सतपथी जी के साथ ही प्रवेश मग्गो अध्यक्ष एस पी सिंह डी आहूजा संरक्षक हनुमान श्रीवास्तव वीरेंद्र शर्मा एस के गांधी अशोक गुप्ता महेश शर्मा राकेश भाटिया आर के गुप्ता मुक्ति पद सतपति अनिल बांदा हरीश कटारिया अशोक गुप्ता राहुल शर्मा विजय यादव बीना बिष्ट दिवाकर अग्रवाल बीना उनियाल हितेंद्र सक्सेना मनीष मौर्य बसंतलाल आदि उपस्थित रहे
शक्तिपुत्र पंडित सुभाष चंद्र सतपथी श्री राम मंदिर दीपलोक कॉलोनी देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।