जिला योजना की धनराशि विकास कार्यों के अलावा वेतन,मानदेय,भवन निर्माण के लिए न करें : मदन कौशिक प्रभारी मंत्री

नैनीताल- जनपद के प्रभारी एवं शहरी विकास मंत्री श्री मदन कोैशिक ने शुक्रवार को नैनीताल क्लब सभागार में जिला योजना के माध्यम से संचालित किये जा रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मंत्री श्री कौशिक ने अधिकारियों से कहा कि वे अपनी कार्य संस्कृति को बदले और बेहतर जनसेवक सिद्ध करते हुये विकास कार्यो को धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास की रोशनी दूरदराज के इलाकों में बैठे हुये गरीब आदमी तक पहुॅचें। श्री कौशिक ने निर्देश दिये कि जिला योजना की धनराशि किसी भी विभाग को वेतन, मानदेय तथा भवन निर्माण के लिये नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला योजना की धनराशि विकास कार्यो के लिये है।
श्री कौशिक ने अधिकारियों से कहा कि वह जन आवश्यकताओं के अनुसार जो योजनायें तैेयार करते हैं उसमें विधायक की अन्य जनप्रतिनिधियों की रायशुमारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजनाओं का आंकलन व प्रस्ताव की एक प्रति विधायकों को अवश्य उपलब्ध करायें ताकि विधायक प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार से संपर्क कर प्रोजेक्टों के लिये धनराशि की व्यवस्था कर लेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं के आर्थिक विकास के साथ ही पशुपालन, दुग्ध उत्पादन के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने वाले कृषि एवं उद्यान सैक्टरों में धनराशि का बेहतर प्रयोग किया जाय।
उन्होंने जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन तथा मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार को निर्देश दिये कि वे जनपद में भ्रमण कर जिला योजना के माध्यम से संचालित हो रहे विकास कार्यो का क्षेत्रीय मूल्यांकन भी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यो में किसी भी प्रकार उदासीनता को गम्भीरता से लिया जायेगा।
जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिये जिला योजना के अन्तर्गत 38 करोड़ 61 लाख का व्यय अनुमोदित हुआ है। अनुमोदिन परिव्यय के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में शासन द्वारा 13 करोड़ 78 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है, अवमुक्त धनराशि का सभी विभागों को अवमुक्त कर दिया गया है। अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष विभागों द्वारा 47 प्रतिशत का व्यय कर लिया गया हैं।
बैठक में विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगरअध्यक्ष नीतिन कार्की के अलावा जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, परियोजना निदेशक बालकृष्ण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एमएस नेगी, रणजीत सिंह रावत, अधिशासी अभियंता विद्युत मौ0 उस्मान, अमित आनन्द, नलकूप संजय कुशवाहा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भारती राणा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी के आलावा मण्डल अध्यक्ष मनोज जोशी,प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भण्डारी के अलावा कार्यकारणी सदस्य गोपाल सिंह रावत, विश्वकेतु वेद, अनन्द बिष्ट, पूर्व मेयर डा0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, कुन्दन सिंह बिष्ट, भानु पंत, शांति मेहरा, विवेक साह, दयाकिशन पोखरिया, देवेन्द्र ढेला, प्रकाश रावत, विमला अधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।