अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित योजना “नई रोशनी” के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 जुलाई से

उरई(जालौन)। अल्पसंख्यक महिलाओ के नेतृत्व विकास हेतु अल्पसंख्यक मंत्रालय (भारत सरकार) की महत्वपूर्ण योजना नई रोशनी का प्रशिक्षण कार्यक्रम बल्लभनगर बजरिया स्थित मदरसा अरबिया रहमानियॉ में दिनांक 18 जुलाई से प्रारम्भ हो रहा है छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओ को शैक्षिक सशक्तिकरण , स्वास्थ्य और स्वच्छता, वित्तीय प्रणालियॉ, जीवन कौशल , कानूनी अधिकार , डिजिटल साक्षरता, सामाजिक एंव व्यवहार परिवर्तन के साथ-साथ उनके आर्थिक उन्नयन हेतु विभिन्न रोजगारपरक कार्यक्रमो से जोडा जायेगा अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ0 प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि केन्द्र एंव राज्य स्तर पर विषय विशेषज्ञो के साथ सर्वेक्षण व प्राप्त आकडो के आधार पर कहा गया कि मुस्लिम अल्पसंख्यको की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति अनुसूचित जाति से भी खराब है, इसके उपरान्त पूरे देश स्तर पर भारत सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो, योजनाओ पर बल दिया गया जिसमें मुस्लिम व अल्पसंख्यक महिलाओ के सशक्तिकरण जैसा बुनियादी कार्यक्रम नई रोशनी भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओ में नेतृत्व व क्षमता का विकास हेतु चलाया गया ताकि जरुरत मंद अल्पसंख्यक समाज जिसमें अधिकांश मुस्लिम व सिख, इसाई, बौद्ध व जैन शामिल है, उन्हे भारत सरकार की राज्य में लागू योजनाओ व हित लाभ की जानकारी के साथ उन्हे प्राप्त करने की जिज्ञासा में प्रगति देकर अधिकार के प्रति जागरुक बनाया जा सके तथा उनका नेतृत्व विकास हो सके।
नई रोशनी योजना में सभी पात्र महिला लाभार्थियो को उनकी आवश्यकतानुसार सभी विषयो की जानकारी लिखित रुप से प्रशिक्षण के माध्यम से दी जायेगी जाकि यह प्रशिक्षित महिलाओ मे नेतृत्व का विकास हो सके व वह अन्य महिलाओ को भी लाभान्वित कर सके ।
अनुरागिनी संस्था द्वारा मुस्लिम महिलाओ का छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागो द्वारा संचालित योजनाओ के बारे में महिलाओ को जागरुक किया जायेगा प्रशिक्षण में विभिन्न विषय विशेषज्ञो, विश्वविद्यालयो के प्राध्यापक कानूनविद् के द्वारा जानकारी दी जायेगी नई रोशनी योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयोजक शिक्षाविद् मोहम्मद इस्माइल को बनाया गया है इस अवसर पर मदरसा अरबिया रहमानियॉ के संरक्षक मोहम्मद अयूब अंसारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अकबर अली सचिव अंसार उल्ला खॉ, संस्था के समन्यवक रविन्द्र सिंह परमार , कुन्दन सिंह राठौड उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।