कोंच के कैलिया इलाके में ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में पलटी, चार की मौत सात घायल

कोंच(जालौन)। कोंच तहसील क्षेत्र के कैलिया थानांतर्गत रविवार को एक बड़े हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। जिला झांसी के लुहारी के रहने बाले ये लोग धौरपुर में आषाढी पूजा करने ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे थे तभी बंगरा शाख में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। बताया गया है कि ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण ड्राइवर उसे संभाल नहीं सका और ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में समा गये। सूचना पर कैलिया पुलिस के अलावा कोंच से नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गये थे। सभी मृतकों और घायलों को सीएचसी कोंच भेज दिया गया था जहां शवों का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है और घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया गया है कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के लोग हैं।
जानकारी के अनुसार जनपद झांसी के ग्राम लुहारी निवासी लगभग डेढ दर्जन लोग जिनमें कई महिलायें और बच्चे भी थे, ट्रैक्टर ट्रॉली से आषाढी पूजा के लिये कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम धौरपुर स्थित एक धार्मिक् स्थल पर जा रहे थे। अभी उनका ट्रैक्टर बंगरा शाख के किनारे जा रहा था तभी पीपरी और कुदइया के बीच ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल हो गई और ड्राइवर उस पर अपना संतुलन नहीं बनाये रख सका जिसके चलते ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में पलट गई। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी वहां चीख पुकार मच गई। आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गये और ट्रैक्टर ट्रॉली सीधे किये तो एक महिला और किशोरी सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि तकरीबन आठ लोग घायल हो गये थे। घायलों को उपचार के लिये नदीगांव और कोंच की ऐंबुलेंस गाडिय़ों से सीएचसी कोंच ले जाया गया जहां एक महिला छाया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने बालों में ट्रैक्टर मालिक जो स्वयं ही उसे ड्राइव कर रहा था, दिनेश (32) पुत्र हरदास, उसकी पत्नी मालती (28), उसकी भतीजी बैष्णवी (12) पुत्री वीरेन्द्र जाटव तथा छाया (22) पत्नी अरविंद शामिल हैं। रामप्रताप पुत्र हरदास, पुष्पा पत्नी रामप्रताप, वीरेन्द्र पुत्र रामदास, सरोज पत्नी वीरेन्द्र, फूलारानी पत्नी हरदास, प्रियम पुत्री रामप्रताप, विवेक पुत्र रामप्रताप एवं छह माह का बच्चा मयंक पुत्र अरविंद सभी निवासी लुहारी घायल हुये हैं। घटना की सूचना मिलते ही कैलिया थाने के एसओ एमपी सिंह, एसआई सुदीशकुमार तथा तहसील मुख्यालय से नायब तहसीलदार राकेश राजपूत मौके पर पहुंच गये थे। अधिकारियों ने मृतकों और घायलों को सीएचसी तक भिजवाया जहां शवों का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है जबकि घायलों का उपचार जारी है।

एसडीएम लल्लनराम भी सीएचसी पहुंच गये थे और उन्होंने घायलों के इलाज में तेजी कराई। घटना के बाद वहां कोहराम मच गया। घटना की जानकारी जब मृतकों और घायलों के गांव लुहारी पहुंची तो वहां से वहां के प्रधान रामकृपाल सिंह तथा अन्य शुभचिंतक भी मौके पर आ गये थे। घायलों में दो लोगों फूलारानी तथा छह माह के बच्चे मयंक ही हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। दोनों को झांसी के लिये रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।