कोंच के अधिवक्ताओं के आन्दोलन की महत्वपूर्ण सफलता, क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद भानु वर्मा ने दिलाया सहयोग का भरोसा

(गिरजाशंकर अग्रवाल द्वारा)

कोंच(जालौन)- एसडीएम के अमर्यादित आचरण को लेकर फिर अधिबक्ताओ ने बैठक कर बार संघ के सदस्य क्षेत्रीय सांसद को ज्ञापन देकर कारगर कार्यवाही कराये जाने के किए सहयोग मांगा। बार संघ के अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ खरे की अध्यक्षता में अधिबक्ताओ कई एक बैठक विजय बारादरी में सम्पन्न हुई जिसमें अधिबक्ताओ ने एक स्वर में एसडीएम लल्लन राम के अमर्यादित आचरण को लेकर निंदा प्रस्ताव पास कर उनके न्यायालय का बहिष्कार जारी रहने पर सहमति जताई बाद में बार संघ का एक प्रतिनिधी मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में बार संघ के बरिष्ठ सदस्य क्षेत्रीय सांसद भानु प्रताप वर्मा से मिलने पहुचे और उनसे कहा कि दण्ड प्ररिक्रिया सहिंता 151 ,107,116 में एसडीएम जमानत खारिज कर रहे हौ जब किं उन्हें यह अधिकार नही है वही 145 दण्ड प्रक्रिया सहिंता के आवदेन ग्रहण नही कर रहे जिससे उन्हें वादकारियों को न्याय दिलाने में कठिनाई आ रही है अधिबक्ताओ ने सांसद से कहा कि वह बार संघ के सदस्य है अधिबक्ताओ के इस संघर्ष में वह अधिबक्ताओ को न्याय दिलबाने में आगे आये सांसद ने अधिबक्ताओ का सहयोग करने की बात कही इस मौके पर बार संघ् के मंत्री अफजाल खान पूर्व बार संघ के अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री सरनाम यादव शौकत अली रामशरण कुशवाहा राघबेन्द्र निरंजन सहित कई अधिबक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।