नौ अगस्त को मन्डलायुक्त रामनगर में,करेंगे कई कार्यक्रमो में प्रतिभाग : योगेश मिश्रा,उपनिदेशक

रामनगर/हल्द्वानी-  गुरूवार 9 अगस्त को आयुक्त कुमायू मण्डल श्री राजीव रौतेला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काफी देर रामनगर मे रहेंगे। जानकारी देते हुये उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा ने बताया कि 9 अगस्त को आयुक्त श्री रौतेला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कई कार्यक्रमो में प्रतिभाग करेंगे तथा विकास कार्यो का निरीक्षण भी करेगें।
श्री मिश्रा ने बताया कि आयुक्त प्रात 10ः30 बजे कल्पतरू वृक्ष मित्र संस्था की ओर से बेलगढ मे आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम मे प्रतिभाग करेंगे इसके उपरान्त 10ः45 बजे रामनगर- हल्द्वानी मोटर मार्ग पर कोसी नदी में निर्माणाधीन पुल, 11ः15 बजे रामनगर स्थित रोडवेज बस अडडे का, दोपहर 12 बजे रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय का तथा 12ः45 बजे रामनगर में पुरानी तहसील मे प्रस्तावित मल्टीस्टोरी पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। आयुक्त दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच नगर पालिका आडिटोरियम में जनता मिलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसमस्यायें सुनेंगे और उनका निराकरण करेगें, इसके बाद सायं 4 बजे से नगर पालिका आडिटोरियम में अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे।
आयुक्त के कार्यक्रम के दौरान मण्डल एवं जिला स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।